125 हाई स्कूलों में अब नियमित वैक्सीनेशन, पंचायतों में लगेगा शिविर

कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की हर स्तर पर पहल चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 01:04 AM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 01:04 AM (IST)
125 हाई स्कूलों में अब नियमित वैक्सीनेशन,  पंचायतों में लगेगा शिविर
125 हाई स्कूलों में अब नियमित वैक्सीनेशन, पंचायतों में लगेगा शिविर

मुजफ्फरपुर : कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की हर स्तर पर पहल चल रही है। जिले में 125 हाई स्कूलों में नियमित शिविर किशोर व किशोरियों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके साथ पंचायतों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से शिविर लगाकर टीकाकरण होगा। हर पंचायत में दो सौ टीकाकरण का लक्ष्य तय है। रविवार को सिविल सर्जन डा. विनय कुमार ने समीक्षा कर टीकाकरण का जायजा लिया। सीएस ने कहा कि अगर 50 से अधिक किशोर व किशोरियों को अपने घर से हाई स्कूल की दूरी अधिक रहती है तो उसके घर के समीप शिविर लगाकर टीका दिया जाएगा। हर केंद्र पर कम से कम दो सौ किशोर को टीका देने का लक्ष्य निर्धारित है। किशोर-किशोरियों को जहां टीका लगाया जाएगा, वहां टीका लगने के बाद अगर किशोरों को किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो एंबुलेंस के साथ मौजूद डाक्टरों की टीम नजर रखेगी। जानकारी के अनुसार, अभी तक जिले में एक लाख 69 हजार 796 को टीका दिया गया है। सोमवार से टीकाकरण सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। हर जगह पर इसकी तैयारी है। किस प्रखंड कितने हाई स्कूल में बना सेंटर

प्रखंड केंद्र यानी हाई स्कूलों की संख्या

औराई- 6

बंदरा 6

बोचहां 6

गायघाट 7

कांटी 8

कटरा 7

कुढ़नी 11

मड़वन 5

मीनापुर 8

मुरौल 4

मोतीपुर 11

मुशहरी 6

शहरी क्षेत्र 14

पारू 6

साहेबगंज 5

सकरा 7

सरैया 8

कोट

युवाओं के टीकाकरण के साथ सतर्कता डोज के लिए हर स्तर पर पहल चल रही है। जो युवा टीकाकरण के दायरे में हैं वह टीका जरूर लें।

-डा.विनय कुमार शर्मा,

सिविल सर्जन।

chat bot
आपका साथी