Republic Day 2020: आज तिरंगा के रंग में दौड़ेगा इंजन, समस्तीपुर मंडल के डिपो में किया गया तैयार

समस्तीपुर मंडल के डिपो में इंजन को तीन रंग में किया गया तैयार। डीआरएम के मुआयना के बाद आज एक्सप्रेस ट्रेन में जोड़ा जाएगा।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 11:44 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 11:44 AM (IST)
Republic Day 2020: आज तिरंगा के रंग में दौड़ेगा इंजन, समस्तीपुर मंडल के डिपो में किया गया तैयार
Republic Day 2020: आज तिरंगा के रंग में दौड़ेगा इंजन, समस्तीपुर मंडल के डिपो में किया गया तैयार

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। गणतंत्र दिवस पर तिरंगा के रंग में इंजन दौड़ेगा। समस्तीपुर मंडल के डिपो में इसे तीन केसरिया, सफेद व हरा रंग से तैयार किया गया है। इसे तैयार करने में दो दिनों से पेंटर जुट थे। शनिवार देर शाम इसे अंतिम रूप दिया गया। इस काम में रेलवे के लाख रुपये खर्च किए गए। समस्तीपुर मंडल के डीओएम के नेतृत्व में कार्य पूरा किया गया।

 रविवार सुबह डिपो से इंजन को स्टेशन पर लाया जाएगा। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम इसका मुआयना करेंगे। इसके बाद इसे एक्सप्रेस ट्रेन में जोड़कर चलाया जाएगा। समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार ने कहा कि डीओएम ने एक इंजन को तिरंगा के रंग में तैयार कराया है। इसको एक्सप्रेस में जोड़कर चलाया जाएगा। फिलहाल, ट्रेन निर्धारित नहीं की गई है। 

chat bot
आपका साथी