बज्जिकांचल राज्य संकल्प यात्रा का शुभारंभ

बज्जिकांचल विकास पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को जंक्शन के बाहरी परिसर से बज्जिकांचल राज्य संकल्प यात्रा के तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया।

By Edited By: Publish:Tue, 28 Jun 2016 01:45 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2016 01:45 AM (IST)
बज्जिकांचल राज्य संकल्प यात्रा का शुभारंभ

मुजफ्फरपुर। बज्जिकांचल विकास पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को जंक्शन के बाहरी परिसर से बज्जिकांचल राज्य संकल्प यात्रा के तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया। सभी सदस्य सवारी ट्रेन से रवाना हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र राकेश ने कहा कि तीसरे चरण में रेल मार्ग से मोतीपुर, चकिया, मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा आदि जगहों पर कार्यक्रम होगा। इसके बाद 29 जून को अयोध्या में आयोजित अंतरप्रांतीय बज्जिकांचल विकास पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया जाएगा। मौके पर ठाकुर राजेश, रणधीर कुमार राम, नंद किशोर सिंह, जय नारायण साह, दीनबंधु सिंह, आलोक कुशवाहा, राज कुमार सिंह, सचिन्द्र ठाकुर, विनोद कुमार ठाकुर, राकेश ठाकुर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी