ब‍िहार के एक होटल में ग्राहकों की खुशी में बाधक बना अजगर, वाल्मीकिनगर में हैरान करने वाली घटना

वाल्मीकिनगर की घटना सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू होटल मालिक ने बताया कि जब उनकी नजर इस अजगर पर पड़ी अजगर होटल में घूम रहा था। जिसके बाद सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:47 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:56 PM (IST)
ब‍िहार के एक होटल में ग्राहकों की खुशी में बाधक बना अजगर, वाल्मीकिनगर में हैरान करने वाली घटना
होटल में 10 फीट लंबा अजगर घुस गया।

पश्‍च‍िम चंपारण , जासं। ब‍िहार में वाल्मीकिनगर में एक अजीबों-गरीब मामला समाने आया। खुशी-खुशी होटल में ग्राहक खाना खा रहे थे ग्राहकों के बीच में बाधक बन गया अजगर। थाना क्षेत्र के टंकी बाजार स्थित विनोद साह के होटल में 10 फीट लंबा अजगर घुस गया। जब ग्राहकों ने इस अजगर को देखा तो अफरातफरी मच गई। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद अजगर को पकड़ा जा सका। होटल मालिक ने बताया कि जब उनकी नजर इस अजगर पर पड़ी, अजगर होटल में घूम रहा था। जिसके बाद सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अजगर को घंटों मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। वन विभाग ने इस अजगर को जटाशंकर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। इस बाबत वाल्मीकिनगर रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि स्थानीय निवासियों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर सुदूर जंगल में छोड़ दिया गया।

अजगर से बचने का उपाय 

रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि अजगर किसी भी जीव जंतु या इंसान को निगलने में पूरी तरह सक्षम है। आमतौर पर पहले यह शिकार को दबाकर मारता है। अपनी जकड़ में लेता है। उसके बाद परिस्थिति के अनुसार ही निगलता है। कभी कभी सीधे भी निगलता है। यदि कोई व्यक्ति इसके शिकंजे में आ जाए तो हिम्मत से काम लेना चाहिए। तत्काल प्रयास करना चाहिए कि अजगर के सिर को दबा कर पकड़ लें। दूसरे हाथ से पूंछ को सीधा करते रहना होगा। अजगर दबोचने का प्रयास जारी रखेगा लेकिन सफल नहीं होगा। पूंछ को सीधा करने से अजगर की पकड़ कमजोर हो जाएगी। अजगर प्रत्येक एक मिनट में अपने शरीर को शिथिल करता है। वह लगातार शिकार को जकड़कर नहीं रख सकता। यही वह समय है जब इससे बचकर निकला जा सकता हैं।

chat bot
आपका साथी