पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अविलंब किया जाए बर्खास्त

नागरिक मोर्चा ने आयोजित किया लोकतंत्र बचाओ दिवस कार्यक्रम। वक्ताओं ने कहा-लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को इसके खिलाफ सड़क पर आना चाहिए।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 17 May 2019 04:49 PM (IST) Updated:Fri, 17 May 2019 04:49 PM (IST)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अविलंब किया जाए बर्खास्त
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अविलंब किया जाए बर्खास्त

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नागरिक मोर्चा ने लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाते हुए राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की। मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने अलोकतांत्रिक तरीके से कार्य कर रही मुख्यमंत्री की कड़ी निंदा की। सरैयागंज टावर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल किसी एक पार्टी विशेष का मामला नहीं है। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को इसके खिलाफ सड़क पर आना चाहिए।

  ममता बनर्जी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इस प्रशासनिक व्यवस्था में सबों को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन मुख्यमंत्री अपने बचाव के लिए दूसरे किसी को भी बोलने देना नहीं चाहती। निंदा करने वालों में सत्येंद्र कुमार सत्येन, अंजनी कुमार पाठक, महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, दीनबंधु आजाद, रमेश कुमार मिश्र, आरएन झा, एसए आजाद, शिवजी सहनी आदि भी थे।

ममता बनर्जी के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश

ममता बनर्जी के रवैए के कारण जिले में आक्रोश बढ़ते जा रहा है। कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में धरना देकर कड़ा विरोध जताया है। धरना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त करने की आवाज बुलंद की थी। कार्यकर्ताओं ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में सरकार का रवैया सही नहीं है। स्थिति देखते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लगाने में देरी नहीं करनी चाहिए। कहा कि पश्चिम बंगाल में अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसका हर हाल में अविलंब निदान निकलना चाहिए।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी