घरों में शौचालय निर्माण के साथ उसका उपयोग जरूरी

मुरौल प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरौल के सभागार में जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई जिसमें सरकार के सात निश्चिय को पूरा करने पर बल दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2017 12:51 AM (IST) Updated:Thu, 23 Feb 2017 12:51 AM (IST)
घरों में शौचालय निर्माण के साथ उसका उपयोग जरूरी
घरों में शौचालय निर्माण के साथ उसका उपयोग जरूरी

मुजफ्फरपुर। मुरौल प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरौल के सभागार में जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई जिसमें सरकार के सात निश्चिय को पूरा करने पर बल दिया गया। मौके पर एसडीओ पूर्वी सुनील कुमार ने कहा कि पंचायत के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही सात निश्चिय को पूरा किया जा सकता है। घरों में शौचालय निर्माण के साथ उसके उपयोग को लेकर हमें लोगों को जागरूक करना होगा। मौके पर बीडीओ दीपक राम, ज्वाला प्रसाद राय, पृथ्वीनाथ साह, राजीव चौधरी, पूर्व मुखिया मो.अली हुसैन, देवकुमार महतो उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी