MDDM College की Principal Dr. Mamta Rani को नहीं मिला अवधि विस्तार, अब आगे क्या... जानें

MDDM College राजभवन ने लौटाई संचिका कुलपति ने रिपोर्ट पर की समीक्षा। अब उनका स्थानांतरण होगा। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 09:31 AM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 09:31 AM (IST)
MDDM College की Principal Dr. Mamta Rani को नहीं मिला अवधि विस्तार, अब आगे क्या... जानें
MDDM College की Principal Dr. Mamta Rani को नहीं मिला अवधि विस्तार, अब आगे क्या... जानें

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। एमडीडीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ.ममता रानी के अवधि विस्तार की फाइल को राजभवन ने वापस कर दिया है। अब कॉलेज से उनके स्थानांतरण की कवायद शुरू है। मंगलवार को प्रभारी कुलपति डॉ.आरके मंडल ने अवधि विस्तार के फाइल की समीक्षा की। बताया कि एक कॉलेज में प्राचार्य का अधिकतम पांच साल का कार्यकाल होता है।

प्राचार्य डॉ. रानी अपना कार्यकाल पूरा कर ली हैं। अवधि विस्तार के लिए पूर्व में फाइल राजभवन गई थी। लेकिन वहां से अनुमोदन नहीं मिला। इसलिए अब उनका स्थानांतरण होगा। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्राचार्य डॉ. रानी ने कहा कि उनका कार्यकाल पूरा हो गया है। राजभवन व कुलपति कार्यालय का जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। अपने कार्यकाल में कॉलेज को मॉडल बनाने व उसके विकास के लिए तत्पर रही, उसके परिणाम बेहतर रहे।

 बीएड परीक्षा के लिए कुलपति को भेज रहे मैसेज

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न कॉलेज के बीएड छात्रों ने राजभवन को शिकायत की है। छात्र प्रभारी कुलपति को मैसेज देकर परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि समय पर परीक्षा नहीं होने से कॅरियर बर्बाद हो रहा है।  अगर समय से परीक्षा हो जाए तो डिग्री मिल जाएगी। शिकायतकर्ता कौशल कुमार रामवरण राय कॉलेज वैशाली के सत्र 2016-18 के छात्र हैं। उनका कहना है कि नियमानुसार छात्रों ने  बीएड में नामांकन कराया। जब परीक्षा देने की बारी आई तो विश्वविद्यालय की ओर से आनाकानी की जा रही है। सत्र 2015-17, 2016-18 एवं 2017-19 के छात्रों की ऐसी ही स्थिति है।तीनों सत्र मिलाकर करीब 1500 छात्रों का भविष्य फंसा हुआ है। 

chat bot
आपका साथी