अपराधियों के संगठन का हथियार आपूर्तिकर्ता निकला आजाद हिंद फौज का सरगना अभिमन्यु Darbhanga news

हाल के दिनों के हत्या कांडों के आरोपितों के नाम और मोबाइल नंबर किए गए बरामद। कनेक्शन को खंगालने में जुटी है पुलिस। मुजफ्फरपुर के गायघाट थाने के लदौर का है रहने वाला।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Jul 2019 09:49 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2019 09:49 AM (IST)
अपराधियों के संगठन का हथियार आपूर्तिकर्ता निकला आजाद हिंद फौज का सरगना अभिमन्यु Darbhanga news
अपराधियों के संगठन का हथियार आपूर्तिकर्ता निकला आजाद हिंद फौज का सरगना अभिमन्यु Darbhanga news

दरभंगा, जेएनएन। जिले के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर रोड नंबर सात से गिरफ्तार किए गए आजाद हिंद फौज संगठन (अपराधियों का स्वयंभू संगठन) के छह बदमाशों में सरगना अभिमन्यु सिंह उर्फ अभिमन्यु राज राजपूत उर्फ बॉस उर्फ डॉन है। पूछताछ के बाद इसका खुलासा नगर एसपी योगेंद्र कुमार ने किया है। बताया कि इन लोगों से और पूछताछ की जा रही है। किन-किन जिलों में इनका नेटवर्क फैला है, उद्देश्य क्या है इसकी जानकारी ली जा रही है। लेकिन, अभिमन्यु के मोबाइल फोन को खंगालने पर जो बातें सामने आई वह चौंकाने वाली है।

   वह हथियार का सौदागर है और अपने साथियों के व्हाट्सएप पर एके-47, कारबाइन की तस्वीर भेजकर दाम बताता था और सौदा करता था। हाल के दिनों में जितने लोगों की हत्या हुई उसके तमाम आरोपितों के नाम और मोबाइल नंबर उसके पास से बरामद हुए हैं। आशंका है कि जितनी भी घटनाएं हुई हैं वह इसके द्वारा ही सप्लाई किए गए हथियारों से की गई है। पुलिस उन तमाम नंबरों को खंगालने में जुटी है जिसने हथियार खरीदने के लिए अभिमन्यु के मोबाइल पर संपर्क किया है।

  इसके विरुद्ध विश्वविद्यालय, नगर, लहेरियासराय आदि थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। नगर एसपी ने बताया कि अभिमन्यु मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाने के लदौर का रहने वाला है। लेकिन, इसकी पढ़ाई लिखाई से लेकर जरायम की शुरुआत से दरभंगा हुई है। नगर थाने के नाग मंदिर के पास रहता था। इसके पिता दूसरे राज्य में बैंक मैनेजर हैं।

   अभिमन्यु के साथ पकड़े गए नगर थाना क्षेत्र के राजकुमारगंज मोहल्ला के हिमांशु मलिक, विवि थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी आलोक कुमार झा, सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी सागर रोड नंबर 7 निवासी वरुण ठाकुर, चंदनपट्टी निवासी साङ्क्षवद्र कुमार, बेलादुल्ला निवासी राहुल कुमार ठाकुर का भी आपराधिक इतिहास काफी लंबा बताया गया है। फिलहाल ये लोग लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे। अभिमन्यु के पास से बरामद लोडेड पिस्टल के मैगजीन से चार कारतूस बरामद किया गया था। सभी के पास से 5 मोबाइल, 6 चाकू, नशीली दवा आदि की बरामदगी हुई है।

chat bot
आपका साथी