BRA Bihar University PG Merit List: पीजी की मेरिट लिस्ट जारी, यहां देखें किस विषय में कितना गया कटऑफ

सामान्य कोटि में वाणिज्य का कटऑफ 73 तो आट्र्स में अर्थशास्त्र का 70 और भूगोल का 68। सोमवार से शुरू होगा ऑनलाइन नामांकन पीजी विभागों और कॉलेजों को भेजी जा रही मेरिट लिस्ट।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 03 Sep 2020 10:00 PM (IST) Updated:Fri, 04 Sep 2020 07:05 AM (IST)
BRA Bihar University PG Merit List: पीजी की मेरिट लिस्ट जारी, यहां देखें किस विषय में कितना गया कटऑफ
BRA Bihar University PG Merit List: पीजी की मेरिट लिस्ट जारी, यहां देखें किस विषय में कितना गया कटऑफ

मुजफ्फरपुर, जेएनएन।  बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी में नामांकन के लिए संशोधित मेरिट लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी गई है। इसे शुक्रवार से छात्र-छात्राएं विवि के वेबसाइट पर देख सकती हैं। साथ ही आवेदन के समय दिए गए ईमेल आइडी पर भी जिन विद्यार्थियों का नाम लिस्ट में आया है उन्हें इसकी जानकारी दी जा रही है। डीएसडब्ल्यू डॉ.अभय कुमार सिंह व यूएमआइएस को-ऑर्डिनेटर डॉ.ललन झा ने बताया कि फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार कर ली गई है। पोर्टल पर अपलोड किए गए अंकपत्रों की जांच के बाद यह सूची जारी की गई है। पीजी में पहले मेरिट लिस्ट के आधार पर 11 सितंबर तक ऑनलाइन नामांकन लिया जा सकता है। पोर्टल पर नामांकन का लिंक डाला जाएगा। 

यहां देखें लिस्ट

पीजी विभाग व कॉलेजों में होगी प्रमाणपत्रों की जांच 

विवि के पीजी विभागों और कॉलेजों को मेरिट लिस्ट भेजी जा रही है। यहां नामांकन से पहले लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच आवेदन के समय अपलोड किए गए प्रमाणपत्रों से की जाएगी। यह प्रक्रिया इसलिए की जा रही है, क्योंकि यदि किसी ने गलत अंकपत्र अपलोड किया हो तो उसे पकड़ा जा सकेगा। नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। इस लिंक पर क्लिक कर देख सकते अपना नाम: https://brabu.edu.in/pg_merit_list.php

विज्ञान 

विषय : कटऑफ (सामान्य)

प्राणी विज्ञान- 70

वनस्पति विज्ञान- 67

भौतिकी- 72

गणित- 72

रसायनशास्त्र- 67 

इलेक्ट्रॉनिक्स- 70

वाणिज्य - 73

कला 

विषय   कटऑफ (सामान्य)

एआइएच- 61

बांग्ला- 43

अर्थशास्त्र- 60

अंग्रेजी- 61

भूगोल- 68 

राजनीति विज्ञान- 58

मनोविज्ञान- 65

संस्कृत- 52

हिन्दी- 60

इतिहास- 61

गृहविज्ञान- 67

मैथिली- 54

संगीत- 65

पर्सियन- 54

दर्शनशास्त्र- 50

समाजशास्त्र- 59

उर्दू- 54

chat bot
आपका साथी