सावधान! दिल व डायबिटीज के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती ठंड

ठंड बढ़ती जा रही है। इस मौसम में दिल व डायबिटीज के मरीजों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। अन्यथा कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती हैं। उनके लिए ठंड जानलेवा भी हो सकती है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Fri, 09 Dec 2016 07:01 AM (IST) Updated:Fri, 09 Dec 2016 10:48 PM (IST)
सावधान! दिल व डायबिटीज के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती ठंड

पटना [जेएनएन]। ठंड के मौसम में हृदय, मधुमेह, दमा, गठिया, त्वचा और नस से संबंधित बीमारियों के शिकार लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. उमेश भदानी के अनुसार जाड़े के मौसम में त्वचा शुष्क हो जाती है। नसों में सिकुडऩ आती है। ठंड के कारण ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है। हृदय और ब्रेन स्ट्रॉक (मस्तिष्क घात) का खतरा भी बढ़ जाता है।

ठंडी हवा से करें बचाव

एम्स (पटना) में नाक, कान गला विभाग की चिकित्सक डॉ. क्रांति भावना बताती हैं कि सर्दी से जुकाम और साइनोसाइटिस से परेशानी बढ़ जाती है। कभी-कभी नाक और गले में जकडऩ से सांस की तकलीफ होने लगती है। सिरदर्द और चक्कर की शिकायत बढ़ती है।

डॉ. शैलेश मुकुल व डॉ. अनिल कुमार के अनुसार इस मौसम में दर्द की शिकायत बढ़ जाती है। नसों में सिकुडऩ की भी शिकायतें आती हैं। जाड़े के मौसम में नाक और कान को ढक कर रखना चाहिए। मफलर और स्कार्फ बांधकर घर से निकलें ताकि ठंडी हवा परेशान न करे।

कश्मीर की ठंड से ठिठुरा बिहार, कोहरे के कारण कई ट्रेनें रद, कई रिशिड्यूल

ये बरतें सावधानी

- अचानक ठंड में नहीं निकलें। शरीर को गर्म कपड़ों से ढक कर रखें।

- सुबह और शाम ज्यादा सावधानी बरतें। धूप निकलने पर ही टहलें।

- ठंड लगने, सिरदर्द या कोई अन्य परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

chat bot
आपका साथी