भारत को समृद्ध व शक्तिशाली बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनाया जाना जरूरी

प्रत्याशी को विजयी बनाने को एनडीए की बैठक। मौके पर संचालन समिति की हुई घोषणा। जदयू जिलाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा को बनाया गया समिति का अध्यक्ष।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 11:41 AM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 11:41 AM (IST)
भारत को समृद्ध व शक्तिशाली बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनाया जाना जरूरी
भारत को समृद्ध व शक्तिशाली बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनाया जाना जरूरी

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मुजफ्फरपुर के भाजपा प्रत्याशी अजय निषाद को विजयी बनाने के लिए एनडीए के नेताओं की बैठक हुई। इसमें संचालन समिति की भी घोषणा हुई। जदयू जिलाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि भारत को समृद्ध व शक्तिशाली बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाया जाना जरूरी है। अजय निषाद को फिर विजयी बनाना इसकी अहम कड़ी है। सांसद श्री निषाद ने कहा कि विपक्ष ने जो प्रत्याशी उतारा है उन्हें मुजफ्फरपुर की चौहद्दी का भी पता नहीं। वे चुनाव क्या लड़ेंगे। कार्यकर्ताओं से कहा कि उनका साथ महत्वपूर्ण है।

   संचालन समिति में नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, विधायक केदार गुप्ता, बेबी कुमारी, भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी विनय सिंह, जिलाध्यक्ष रामसूरत राय, रविंद्र प्रसाद सिंह, जिला प्रभारी संजय सिंह, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अशोक सहनी, पूर्व विधायक मनोज कुशवाहा, पूर्व एमएलसी गणेश भारती, जदयू महानगर अध्यक्ष अंबरिश सिन्हा मो. जमाल, अशोक चौधरी, विजय सिंह, डॉ. क्रांति सिंह, अवधेश पासवान, किरण सिन्हा, राजकुमार कुशवाहा समेत एनडीए के जिला से लेकर प्रदेश व देश स्तर के नेताओं को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर कई नेताओं ने संबोधन किया एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर सक्रियता के साथ लग जाने को कहा गया। मौके पर काफी संख्या में एनडीए के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।  

chat bot
आपका साथी