सरैया में एक की बाइक छीनी, दूसरे को मारी गोली

सूचना पर पहुंची सरैया थाने के गश्ती वाहन की पुलिस ने घायल को सामुदायिक केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे श्री कृष्ण मेडिकल कालेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Manoj Kumar RaiEdited By: Publish:Wed, 30 Nov 2022 02:14 AM (IST) Updated:Wed, 30 Nov 2022 03:40 AM (IST)
सरैया में एक की बाइक छीनी, दूसरे को मारी गोली
सरैया में एक की बाइक छीनी, दूसरे को मारी गोली

संवाद सहयोगी, सरैया। तरी-जतकौली पथ में घोघराहा मन के पास तीन हथियारबंद बदमाशों ने पहले एक वीडियोग्राफर साइन गांव के निवासी मोनू कुमार की बाइक लूटी, फिर थोड़ी देर बाद उसी स्थान के निकट वैशाली जिला के लालगंज थाना के कमालपुर गांव के बिंदेश्वर राम के पुत्र रतन कुमार (38) की बाइक लूटने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर उसे गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वहां बाइक से एक अन्य स्थानीय व्यक्ति पहुंचा तो पहचान होने के भय से तीनों बदमाश वहां से भाग निकला।

सूचना पर पहुंची सरैया थाने के गश्ती वाहन की पुलिस ने घायल को सामुदायिक केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे श्री कृष्ण मेडिकल कालेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) रेफर कर दिया है।  साइन गांव निवासी वीडियोग्राफी का काम करने वाला मोनू कुमार घोघराहा गांव से अपनी बाइक से कैमरा आदि लेकर घर जा रहा था। उसी क्रम में घोघराहा मन के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने उसे रोककर कैमरा, बाइक आदि लूट ली। इसी बीच वैशाली जिला के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कमालपुर गांव निवासी बिंदेश्वर राम का पुत्र रतन कुमार (38) वहां से गुजरा। रतन सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा गांव स्थित एक संबंधी के यहां से वापस बाइक से घर लौट रहा था। बदमाशों ने उसे भी ओवरटेक कर रोका और बाइक छीनने लगा। उसने इसका विरोध किया। एक बदमाश ने उस पर फायर कर दिया। गोली उसकी जांघ में लगी थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान की जा रही है।

chat bot
आपका साथी