NCERT ने विद्यार्थियों के लिए जारी किया वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर, जानिए क्या मिलेगा लाभ

कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियोंं को मिलेगा लाभ। चुटकुलों के माध्यम से उच्चारण शुद्ध करने की होगी पहल। चार सप्ताह का कैलेंडर किया गया जारी रूचि के अनुसार होगा विस्तारित।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Apr 2020 04:12 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2020 04:12 PM (IST)
NCERT ने विद्यार्थियों के लिए जारी किया वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर, जानिए क्या मिलेगा लाभ
NCERT ने विद्यार्थियों के लिए जारी किया वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर, जानिए क्या मिलेगा लाभ

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कोविड-17 के कारण हुए लॉकडाउन के कारण विद्यार्थी मानसिक रूप से बीमार नहीं हों। साथ ही घर पर ही उनके लिए रोचक शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएं जिससे विद्यार्थी तनावमुक्त होकर अगली कक्षा की तैयारी में जुट जाएं। इसको लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनाीइआरटी) ने उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर तैयार किया है। इसमें विद्यार्थियों की परेशानियों का पूरा ख्याल रखा गया है।

 फिलहाल चार सप्ताह के लिए इसे तैयार किया गया है। विद्यार्थियों की रूचि के अनुसार इसे आगे भी विस्तारित किया जा सकता है। इस कैलेंडर में ऐसी गतिविधियों को शामिल किया गया है जिसे स्मार्ट फोन की मदद लेकर विद्यार्थी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए सभी स्कूल संचालकों और शिक्षकों को आदेश दिया गया है कि समय-समय पर अभिभावकों को फोन कर विद्यार्थियों को इसका प्रयोग आसानी से करने के लिए प्रोत्साहित करना है। छात्र-छात्राओंके सिलेबस को ध्यान में रखते हुए इसे विशेषज्ञों ने तैयार किया है। 

छठी कक्षा में चुटकुले से शुद्ध उच्चारण करने की पहल 

पहले सप्ताह में छठी कक्षा के विद्यार्थियों को शुद्ध-शुद्ध उच्चारण के लिए शिक्षक टिप्स देंगे। साथ ही छात्र-छात्राएं अपनी आवाज में चुटकुले, संदेश और अन्य रचनात्मक विषयों पर अपनी आवाज रिकार्ड कर भेजेंगे। अगले सप्ताह में क्रॉस वर्ड, इलेस्ट्रेशन समेत अन्य गतिविधियां होंगी। वहीं तीसरे सप्ताह में सही-गलत, मैचिंग, बहुवैकल्पिक प्रश्न, शब्दों से हमला जैसी गतिविधियां संचालित होंगी। अंतिम सप्ताह में व्याकरण और लेखन, बुद्धिशीलता, प्रुफ रीडिंग जैसी गतिविधियों का संचालन होगा। इसी प्रकार दूसरे विषयों और अन्य कक्षाओं के लिए भी रचनात्मक गतिविधियों को वैकल्पिक कैलेंडर में शामिल किया गया है। विद्यार्थी इन गतिविधियों के संचालन में परेशानी होने पर शिक्षकों से फोन पर मदद ले सकते हैं।

chat bot
आपका साथी