23 व 24 को राष्ट्रीय सेमिनार

एमडीडीएम कॉलेज में 23 व 24 नवंबर को गृह विज्ञान विभाग में ंराष्ट्रीय सेमिनार होगा।

By Edited By: Publish:Sun, 23 Oct 2016 02:42 AM (IST) Updated:Sun, 23 Oct 2016 02:42 AM (IST)
23 व 24 को राष्ट्रीय सेमिनार

मुजफ्फरपुर। एमडीडीएम कॉलेज में 23 व 24 नवंबर को गृह विज्ञान विभाग में ंराष्ट्रीय सेमिनार होगा। जिसका विषय उत्तर बिहार में बच्चों के पोषण और आहारीय गणना की स्थिति होगा। वहीं, स्वास्थ्य पोषण में अंतरसंबंधित हेल्दी भोज्य पदार्थ विषयों पर भी जोर दिया जाएगा। ये बातें प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कहीं। कहा कि वर्तमान में कुपोषण के कारण लाखों बच्चे काल के गाल में समा रहे हैं। इन विषयों के कारण व निवारण पर 95 शोधार्थी शोध प्रस्तुत करेंगी। इनमें कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, झारखंड व पश्चिम बंगाल से अतिथि शामिल होंगे। मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. मधु शर्मा, दिल्ली की सुपर्णा घोष, एम्स दिल्ली की गुरदीप कौर, केंद्रीय विवि पूसा गृह विज्ञान डीन डॉ. मीरा सिंह व डॉ. ऊषा सिंह सहित अन्य शामिल होंगे। वार्ता मे डॉ. सुशीला सिंह, डॉ. नीता शर्मा, डॉ. कुमकुम कुमारी व तान्या उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी