राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 17 बेंचों में 11 हजार मामले का होगा निष्पादन Muzaffarpur News

हर बेंच में दो न्यायिक पदाधिकारी शामिल। इसमें लगभग 11 हजार मामले का निष्पादन किया जाएगा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 09:16 AM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 09:16 AM (IST)
राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 17 बेंचों में 11 हजार मामले का होगा निष्पादन Muzaffarpur News
राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 17 बेंचों में 11 हजार मामले का होगा निष्पादन Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए न्यायिक अधिकारियों के 17 बेंच गठित किए गए हैं। इसमें लगभग 11 हजार मामले का निष्पादन किया जाएगा। इसमें पारिवारिक व वैवाहिक विवाद, बैंक, एलआइसी, पानी, बिजली विपत्र व नगर निगम से संबंधित एवं सुलहनीय फौजदारी मामले शामिल है। जिला जज व जिला विधिक सेवा प्रधिकार के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह की ओर से न्यायिक अधिकारियों के गठित बेंच इस प्रकार है। 

बेंच संख्या - एक 

संजय सिन्हा (प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय) व स्वाति दुबे (न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी)

बेंच संख्या- दो 

वीरेन्द्र कुमार (एडीजे-9) ,स्मिता गौरव (मुंसिफ पश्चिमी)

बेंच संख्या- तीन 

राकेश कुमार मालवीय ( एडीजे-14) व विपिन लावनिया,(एक्सक्यूशन मुंसिफ पूर्वी)

बेंच संंख्या -चार 

सतीशचन्द्रा (सबजज-3 पश्चिमी), दीपक कुमार (न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी)

बेंच संख्या- पांच 

पुनीत कुमार (एडीजे-8) व महेंद्र मिश्रा (न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी)

बेंच संख्या - छह 

राकेश कुमार (एडीजे-3), प्रमोद कुमार (न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी पूर्वी)

बेंच संख्या - सात 

संजय कुमार (तीन एडीजे -7), हेमंत कुमार (न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी पश्चिमी)

बेंच संख्या - आठ 

नीतेश कुमार (एडीजे-12), हेमंत कुमार (न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी पूर्वी).

बेंच संख्या- नौ 

सूर्यकांत तिवारी (सीजेएम) व शंभू कुमार गुप्ता (न्यायिक दंडाधिकारी, द्वितीय श्रेणी)

बेंच संख्या- 10 

उमेशमणि त्रिपाठी (सबजज प्रथम पश्चिमी) व रोहन रंजन न्यायिक (दंडाधिकारी, द्वितीय श्रेणी पश्चिमी)

बेंच संख्या - 11 

ऋचा भार्गव (सबज-1 पूर्वी) व दिव्या शेखर न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी व प्रिंसपल जज, जेजे बोर्ड)

बेंच संख्या-12 

शंकाशचंद्रा (एसीजेएम-13) व कंचन यादव (न्यायिक दंडाधिकारी, द्वितीय श्रेणी)

बेंच संख्या- 13 

सुभाषचंद्रा (सबजज-15) व संजय कुमार-5 (मुंसिफ पूर्वी)

बेंच संख्या -14 

राजीव रंजन सिंह (सबजज-13) व आरती कुमारी (न्यायिक दंडाधिकारी, द्वितीय श्रेणी)

बेंच संख्या -15 

अतुल कुमार पाठक (सबजज -16) व संजना गांधी (न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी पूर्वी)

बेंच संख्या -16 

शैलेंद्र कुमार राय (एसडीजेएम पूर्वी) व आफताब आलम (न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी)

बेंच संख्या -17 

नयन कुमार (न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी पश्चिमी) व सचिन कुमार (न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी पश्चिमी)।  

chat bot
आपका साथी