मकर संक्रांति 2022 के दिन कैसा रहेगा मुजफ्फरपुर का मौसम?

Today Muzaffarpur Weather News Update आज बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। हां सुबह और शाम के समय हल्का कुहासा रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। तापमान में कमी आने की संभावना है। पछिया हवा चलती रहेगी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 14 Jan 2022 06:57 AM (IST) Updated:Fri, 14 Jan 2022 06:57 AM (IST)
मकर संक्रांति 2022 के दिन कैसा रहेगा मुजफ्फरपुर का मौसम?
Weather in Muzaffarpur Today: इस समय किसानों को अतिरिक्त रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। मौसम में बदलाव का जो क्रम आरंभ हुआ था उसके आज यानी मकर संक्रांति के दिन थमने की संभावना है। विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज बारिश की संभावना नहीं है। हां, दिन की शुरुआत कुहासा के साथ हो सकती है। पछिया के प्रभाव से तापमान में कमी देखी जा सकती है। न्यूनतम तापमान में कमी के बाद गलन बढ़ने की संभावना है।  

मौसम साफ रहने की संभावना

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि सुबह एवं शाम में मध्यम से घने कुहासे लगेंगे। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विज्ञानी डा. ए सत्तार ने बताया कि उत्तर बिहार में अब वर्षा की संभावना नहीं है। लेकिन कुहासे लगेंगे। कल के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। डा. सत्तार ने कहा कि अब मौसम साफ होंगे। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। पाला गिरने की पूर्ण संभावना है। इसलिए किसान मौसम साफ रहने पर आलू की फसल में इंडोफिल 45 दवा का छिड़काव करें। मौसम विज्ञानी ने बताया कि अगले दो दिनों तक पछिया हवा चलेगी। जिससे न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच आ सकता है।

शिवहर जिले में शुक्रवार को घने कोहरे के बीच सूरज निकला। आसमान में बादल छाए हुए है। शीतल हवा बह रही है। कनकनी की वजह से लोग घरों में दुबके है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप रहेगी। तापमान में गिरावट जारी रहेगा। सुबह -शाम इलाका कोहरे की चपेट में रहेगा। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहती रहेगी। शुक्रवार की सुबह का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी