मुजफ्फरपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: इस बार रहा आधी आबादी का दबदबा

मतदान की तरह चुनाव परिणाम में भी आधी आबादी का दबदबा रहा। 20 में 10 पंचायतों की कमान महिलाओं के हाथ आई। प्रखंड के 8 मुखिया ही अपनी कुर्सी बचा सके। इसी तरह पंचायत समिति वार्ड सदस्य व पंच के अधिकतर पदों पर महिलाओं व युवाओं ने बाजी मारी है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 09:27 AM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 09:27 AM (IST)
मुजफ्फरपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: इस बार रहा आधी आबादी का दबदबा
चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों व उनके समर्थकों के चेहरे खिले थे। फोटो- जागरण

कांटी (मुज़फ्फरपुर), संस। सातवें चरण में कांटी में चुनाव हुए। मतगणना बुधवार को आरडीएस कालेज में सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई। देर शाम तक मुखिया, जिला परिषद व पंसस का परिणाम जारी कर दिया। सरपंच, पंच व वार्ड सदस्य की गिनती जारी थी। मतदान की तरह चुनाव परिणाम में भी आधी आबादी का दबदबा रहा। 20 में 10 पंचायतों की कमान महिलाओं के हाथ आई। प्रखंड के 8 मुखिया ही अपनी कुर्सी बचा सके। 12 पंचायतों में नये चेहरों को मौका मिला है। इसी तरह पंचायत समिति, वार्ड सदस्य व पंच के अधिकतर पदों पर महिलाओं व युवाओं ने बाजी मारी है। इसमें अधिकतर लोग पहली बार चुनकर आए हैं।

मतगणना स्थल पर मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, जिला परिषद, पंसस पद के उम्मीदवारों के साथ उनके अभिकर्ताओं व समर्थक भी पहुंचे। इससे बाहर सड़क पर काफी भीड़ जुट गई। पुलिस ने कई बार लाठी चटकाकर भीड़ को खदेड़ा। सबसे पहले बीरपुर पंचायत से मुखिया कुमारी याचना की जीत की घोषणा हुई। इसके बाद बाहर शांत समर्थकों खुशी से उछल गए और रंग-गुलाल उडऩे लगे। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। माणिकपुर नरोत्तम पंचायत में मुखिया पद पर नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। यहां पूर्व मुखिया अनिल चौबे दूसरे नंबर पर रहे। चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों व उनके समर्थकों के चेहरे खिले थे। हारने हुए उम्मीदवारों के कदम लडख़ड़ाते दिखे। अपने समर्थकों को बनावटी मुस्कान के साथ अपनी हार की बात बता रहे थे। देर रात तक जीत का जश्न मनाने का सिलसिला जारी है।

मुखिया समर्थक की पिटाई

कांटी(मुजफ्फरपुर): चुनाव परिणाम घोषित होते हीं कुछ पंचायत में चुनावी रंजिश में मारपीट होनी शुरू हो गई। झिटकाही मधुबन में गोपालपुर चौक के पास चुनाव विजयीे मुखिया जोहरा खातून के समर्थक मो.खुर्शीद को कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना कांटी पुलिस को दी गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि पूरे क्षेत्र में लगातार नजर रखी जा रही है। 

chat bot
आपका साथी