मुशहरी में फिर बाढ़ का खतरा, जलस्तर तीन फीट बढ़ा

बूढ़ी गंडक का जलस्तर फिर एकबार खतरे का संकेत दे रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Sep 2017 01:22 AM (IST) Updated:Wed, 27 Sep 2017 01:22 AM (IST)
मुशहरी में फिर बाढ़ का खतरा, जलस्तर तीन फीट बढ़ा
मुशहरी में फिर बाढ़ का खतरा, जलस्तर तीन फीट बढ़ा

मुजफ्फरपुर। बूढ़ी गंडक का जलस्तर फिर एकबार खतरे का संकेत दे रहा है। करीब तीन फीट से अधिक जलस्तर बढ़ गया है। रजवाड़ा में जहां बांध टूटा था, वहां से मनिका मन में पानी आना शुरू हो गया है। बोल्डर के अंदर खाली स्थानों से तेज धारा बह रही है। इस संबंध मे मुशहरी बीडीओ जफरूद्दीन ने बताया कि उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। इधर, जल संसाधन विभाग द्वारा उक्त स्थल पर मिट्टी का बोरा डालकर निरोधात्मक कार्य शुरू कर दिया गया है। विभागीय सहायक अभियंता अभ्युदानंद सिंह कैंप कर रहे हैं। कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन ने दिलासा दिलाया है कि घबड़ाने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक पानी घट रहा है। मंगलवार को एक इंच पानी घटने की बात उन्होंने कही है। उधर, जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए लोग फिर दहशत में आ गए हैं। बाढ़ की तबाही से अभी ऊबर भी नहीं पाए हैं कि सिर पर फिर खतरा मंडराने लगा है। मनिका मन पूरी तरह सूख गया था। देखने से पता नहीं चलता था की इसमें बाढ़ आई होगी। लेकिन, फिर पानी भरने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर यहीं स्थिति रही तो दो दिनों में पानी फिर तबाही मचा सकता है।

chat bot
आपका साथी