समस्तीपुर में सरपंच पति की गोली मार कर हत्या, पुत्र जख्मी, सड़क जाम

रविवार की सुबह करीब नौ बजे घटना उस वक्त हुई जब सरपंच गौरी देवी के पति अरुण सिंह अपने दरवाजे पर बैठे थे। गंभीर अवस्था में पुत्र का इलाज डीएमसीएच में जारी है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 19 May 2019 11:05 AM (IST) Updated:Sun, 19 May 2019 11:05 AM (IST)
समस्तीपुर में सरपंच पति की गोली मार कर हत्या, पुत्र जख्मी, सड़क जाम
समस्तीपुर में सरपंच पति की गोली मार कर हत्या, पुत्र जख्मी, सड़क जाम

समस्तीपुर, जेएनएन। जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत माहे पंचायत के सरपंच पति अरुण कुमार सिंह की गोली मार कर अपराधियों ने हत्या कर दी। फायरिंग में उनका पुत्र भी जख्मी हो गया। रविवार की सुबह करीब नौ बजे घटना उस वक्त हुई जब सरपंच गौरी देवी के पति अरुण सिंह अपने दरवाजे पर बैठे थे। उसी समय फायरिंग शुरू हो गई। उनके शरीर मे छह गोलियां लगी है। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर आए उनके पुत्र मानस को भी गोली मार दी गई। गंभीर अवस्था में मानस को डीएमसीएच ले जाया गया है।

  वहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सिंघिया सिनेमा चौक को शव के साथ जाम कर दिया है। जाम के कारण आवागमन ठप हो गया। इस दौरान आक्रोशित लोग अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। घटना के संबंध में स्थानीय लोग इसे शराब माफियाओं के विरोध के कारण सरपंच पति की हत्या की वजह बता रहे है। वहीं कुछ लोग इसे जमीनी विवाद बता रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

  थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नही हुई है। वैसे पुलिस अपने स्तर से अनुसंधान में लगी है। घटना के बाद पीडि़त के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। अभी भी जाम लगा हुआ है। पुलिस अधिकारी जाम समाप्त करने के प्रयास में लगे हुए है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी