मच्छरों ने किया पांच लाख की आबादी का जीना मुहाल, कारण संक्रमण का भी खतरा

जलजमाव एवं गंदगी से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप।निजात दिलाने में नगर निगम विफल घोषणाओं तक सीमित फाॅगिंग अभियान।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 01:09 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 01:09 PM (IST)
मच्छरों ने किया पांच लाख की आबादी का जीना मुहाल, कारण संक्रमण का भी खतरा
मच्छरों ने किया पांच लाख की आबादी का जीना मुहाल, कारण संक्रमण का भी खतरा

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जलजमाव एवं गंदगी के कारण शहर में मच्छरों को प्रकोप बढ़ गया है। निगम क्षेत्र में रहने वाली पांच लाख की आबादी दिन-रात मच्छरों के दंश से परेशान है। रात ही नहीं दिन में भी मच्छरों ने उनका जीना मुहाल कर दिया है। मच्छरों के कारण संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।

निगम अपनी जवाबदेही निभाने में विफल

जलजमाव के बीच घर में कैद प्रिंस का कहना है कि एक तो वे जलजमाव से परेशान थे, दूसरे मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने अब चैन छीन लिया है। मच्छरों से निजात दिलाने की जवाबदेही नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की है। लेकिन निगम अपनी जवाबदेही निभाने में विफल रहा है। फाॅगिंग अभियान घोषणाओं तक सीमित है।

वार्ड के लोग फाॅगिंग की मांग कर रहे

मोतीझील निवासी संजय कुमार का कहना है कि जलजमाव एवं गंदगी के कारण मच्छरों क प्रकोप बढ़ा है। निगम न जलजमाव से निजात दिला पा रहा है और न ही मच्छरों से। फाॅगिंग मशीन निगम के वर्कशाप की शोभा बढ़ा रही है। वार्ड पार्षद सीमा कुमारी का कहना है कि वार्ड के लोग फाॅगिंग की मांग कर रहे है वह भी नियमित। लेकिन निगम इस काम को भी नहीं कर सकता है। डॉ. फिरोजुद्दीन फैज का कहना है कि जलजमाव के कारण पहले ही महामारी का खतरा मंडरा रहा है। अब मच्छरों के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। निगम एवं स्वास्थ्य विभाग को लगातार फॉगिंग एवं दवा का छिड़काव करना चाहिए। महापौर सुरेश कुमार ने कहा कि फॉगिंग की गई है। लेकिन मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लगातार अभियान चलाने की जरूरत है। अधिकारियों से इस संबंध में बात की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी