बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम Muzaffarpur News

आसमान में बादल छाए रहेंगे। दो दिन से कई बार हुई बूंदाबांदी हो सकती है हल्की बारिश। ठंड ने दी दस्तक 2 डिग्री तापमान में आई गिरावट।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:46 AM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 09:46 AM (IST)
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम Muzaffarpur News
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने से अगले 48 घंटे आकाश में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। ठंड ने दस्तक दी है। सुबह व रात को हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है।

पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो दिन अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री एवं न्यूनतम 21 से 23 डिग्री रहने का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना हुआ है। लेकिन, यह हल्का है। हालांकि, तेज बारिश की संभावना नहीं है। इसीलिए मौसम सुहावना रहेगा। आसमान में गहरे बादल रविवार को भी देखने को मिले। सोमवार व मंगल को भी बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक गुलाब सिंह ने कहा कि तापमान में आगे गिरावट रहेगी। दीपावली तक सर्दी शुरू हो जाएगी।  

chat bot
आपका साथी