LJP अध्यक्ष चिराग पासवान की अपील, जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ता करें पहल

चिराग पासवान ने जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक। पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 07:57 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 07:57 AM (IST)
LJP अध्यक्ष चिराग पासवान की अपील, जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ता करें पहल
LJP अध्यक्ष चिराग पासवान की अपील, जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ता करें पहल

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कोरोना वायरस के मौजूदा काल में पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं से आम जनता की समस्याओं के समाधान कराने व उन्हें हक दिलाने की अपील की है। जूम एप के जरिये जिलाध्यक्षों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में भगवानपुर स्थित कार्यालय में लोजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान चिराग ने अजय कुमार सिंह से जानकारी ली और पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

खुद को प्रत्याशी घोषित करने से बचें

कहा कि कोरोना के कारण चुनाव कब होगा यह आयोग को तय करना है। चुनाव में किसे उम्मीदवार बनाना जाएगा, यह पार्टी तय करेगी। पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं से खुद को प्रत्याशी घोषित करने से बचने की नसीहत दी। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि लोजपा की बिहार फस्र्ट बिहारी फस्र्ट डॉरमेट्री विजन 2020 में लाखों बिहारियों के विचारों को रखा है, यह बेहतरीन पहल है। 

chat bot
आपका साथी