नीतीश के शासन में बिहार पूरी तरह सुरक्षित, पूरे देश में बज रहा सीएम के कार्याे का डंका

चनपटिया के पोखरिया राय में जदयू विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, सीएम के कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी पर जोर।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 03:05 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 04:07 PM (IST)
नीतीश के शासन में बिहार पूरी तरह सुरक्षित, पूरे देश में बज रहा सीएम के कार्याे का डंका
नीतीश के शासन में बिहार पूरी तरह सुरक्षित, पूरे देश में बज रहा सीएम के कार्याे का डंका

बेतिया, जेएनएन। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सह पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. एनएन शाही ने कहा कि नीतीश कुमार के हाथों आज बिहार पूरी तरह सुरक्षित है। उनके शासनकाल में बिहार का चौमुखी विकास हुआ। बिहार का भविष्य संवारने की क्षमता नीतीश कुमार में ही है। राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ. शाही पश्चिम चंपारण के चनपटिया पोखरिया में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि जब बिहार अपराध और जंगल राज के द्वंद में फंसा था, उस समय नीतीश कुमार ने बिहार को इससे निजात दिलाई और देश दुनिया में बिहार की धूमिल प्रतिष्ठा को फिर से कायम किया। खुशी की बात है कि वे एक बार फिर चंपारण में आ रहे हैं। चंपारण से उनका पुराना नाता है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों में जोश है। हमें इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है।

   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता नंद किशोर चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्योँ का आज पूरे देश में डंका बज रहा है। उनके शासनकाल में एक ओर जहां शराबबंदी, दहेज उन्मूलन जैसे सराहनीय कार्य हुए हैं, तो दूसरी ओर सात निश्चय कार्य के तहत स्टुडेंट््स क्रेडिट कार्ड से छात्रों को लाभ मिला रहा है।

    जदयू नेता ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों को शिरकत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश आजाद ने कहा कि सूबे के मुखिया आम अवाम के नेता हैं और विकास पुरुष हैं। कार्यक्रम को जदयू पूर्व उप जिलाघ्यक्ष शंभू पांडेय, सज्जाद हुसैन, जदयू प्रवक्ता अनिल झा, ब्रजेश चौधरी ने संबोधित किया। मौके पर श्रीमान मिश्र, अरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी