पश्चिम चंपारण में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना, आठ वर्ष की पोती के साथ दादा ने किया गलत काम

West Champaran News पश्चिम चंपारण के सहोदरा में दादा ने पोती को बनाया हवस का शिकार। अंधेरे में नरकटियागंज से निकला और बगीचे में दिया घटना को अंजाम। घटना के बाद से वे घर छोड़ कर फरार है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 07:11 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना, आठ वर्ष की पोती के साथ दादा ने किया गलत काम
(प्रतीकात्मक तस्वीर) पश्चिम चंपारण में रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। सहोदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरे दादा ने आठ वर्ष की पोती के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को शर्मशार कर दिया है। घटना रविवार की शाम की है। आम के बगीचे में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपित दादा घर से फरार हो गया है। पीडि़ता की मां ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय बच्ची के साथ उसके 65 वर्षीय चचेरे ससुर ने आम के बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया है। घटना के बाद से वे घर छोड़ कर फरार है। हालांकि मुखिया के प्रयास पर सहोदरा पुलिस पीडि़ता के घर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

यह हुई घटना

 बताया जाता है कि पीडि़ता की छोटी बहन घर के दरवाजे पर खेल रही थी। उसी दौरान आरोपित  ट्रैक्टर लेकर गया और पीडि़ता की तीन वर्षीय बहन का पैर कुचल दिया।  गांव वालों के दवाब व पंचायती के कारण व इलाज कराने के लिए राजी हो गया। पीडि़ता की मां बीमार थी। इस वजह से वह आरोपित के साथ पीडि़ता और उसकी छोटी बहन को इलाज कराने के लिए  नरकटियागंज भेज दी।

 वापस घर आने के क्रम में आरोपित ने पैर टूटी बच्ची को किसी दूसरे के मोटरसाइकिल से घर भेज दिया और पीडि़ता को अपने पास रोक कर रात होने का इंतजार करने लगा। रात होने पर पीडि़ता को आम के बगीचे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष अशोक साह ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि बच्ची को पुलिस मेडिकल के लिए बेतिया भेज दी है। आवेदन की प्रतीक्षा की जा रही है।

chat bot
आपका साथी