पश्चिम चंपारण में घास काटने गए दंपती की करंट से मौत, गांव में मचा कोहराम

गौनाहा के पिपरिया डीह दोन नहर के बैरटवा पइन के समीप की घटना। पति को तड़पता देख बचाने गई पत्नी की भी मौत। घटना स्थल पर हीं दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही का लगाया आरोप।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2020 07:36 PM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 07:36 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में घास काटने गए दंपती की करंट से मौत, गांव में मचा कोहराम
अचानक फाल्ट से इंसुलेटर ब्रेक हुआ और तार टूटकर नीचे गिर गया।

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। गौनाहा थाना क्षेत्र के पिपरिया डीह दोन नहर की बैरटवा पइन के समीप करंट से एक दंपती की मौत शनिवार की दोपहर में हो गई। वे दोनों मवेशियों के लिए चारा लाने सरेह में गए थे। मृतक की पहचान पिपरिया गांव निवासी नंदलाल भगत (55) व पत्नी सुखिया देवी (53) के रुप में की गई है। घटना को लेकर गांव में कोहराम है। ग्रामीण बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। 

पहले से बिजली का तार गिरा हुआ था

बताया जाता है कि शनिवार की सुबह दोनों पिपरिया डीह दोन नहर के दक्षिण बैरटवा पइन के समीप घास काटने गए थे। गन्ने के खेत में पहले से बिजली का तार गिरा हुआ था। इन्हें दिखाई नहीं दिया। पहले नंदलाल भगत का पैर तार के संपर्क में आया और वे तड़पने लगे। बगल में घास काट रही पत्नी सुखिया देवी पति को तड़पता देख बचाने के लिए गई और वह भी करंट के चपेट में आ गई। घटना स्थल पर हीं दोनों की मौत हो गई। आसपास के खेतों में घास काटने वाले अन्य ग्रामीणों ने इनकी चीख- पुकार सुनी और मौके पर गए तो दंपती मृत पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचित किया। लाइन कटने के बाद शव को अस्पताल लाया गया। थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, बिजली विभाग के जेई रमेश कुमार ने बताया है कि बिजली की सप्लाई चालू थी। अचानक फाल्ट से इंसुलेटर ब्रेक हुआ और तार टूटकर नीचे गिर गया। पहले से तार नहीं गिरा था। 

chat bot
आपका साथी