Lockdown 2.0 : कोरोना वैश्विक संकट के इस बुरे वक्त में भारतीय जनता पार्टी जरूरतमंदों के साथ

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में लगातार 25वें दिन राहत सामग्री का वितरण स्थानीय ब्राह्मण टोली वार्ड 21 में किया गया। इस दौरान लगभग 100 लोगों के बीच जरूरी चीजें बांटी गईं

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Apr 2020 12:49 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2020 12:49 PM (IST)
Lockdown 2.0 : कोरोना वैश्विक संकट के इस बुरे वक्त में भारतीय जनता पार्टी जरूरतमंदों के साथ
Lockdown 2.0 : कोरोना वैश्विक संकट के इस बुरे वक्त में भारतीय जनता पार्टी जरूरतमंदों के साथ

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कोरोना संकट एक वैश्विक समस्या है। इससे बचने के लिए जब लॉकडाउन किया गया तो गरीब लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसके मद्देनजर भाजपा लगातार ऐसे लोगों की मदद कर रही है। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में लगातार 25वें दिन राहत सामग्री का वितरण स्थानीय ब्राह्मण टोली वार्ड 21 में किया गया। इस दौरान लगभग 100 लोगों के बीच जरूरी चीजें बांटी गईं । इसके साथ सुरक्षा के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर का भी वितरण किया गया।

इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि आपदा की घड़ी में भाजपा उनलोगों की मदद के लिए संकल्पित है जो भोजन की समस्या से परेशान हैं। अन्नदान महादान के संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ता अपने आसपास के 5 जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवा रहा है।

वहीं भाजयुमो अध्यक्ष नचिकेता पांडेय ने कहा कि हम जरूरतमंदों को हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। खाद्य सामग्री पूरे लॉकडाउन तक उपलब्ध करवाएंगे। मौके पर जिला महामंत्री सचिन कुमार, जिला मीडिया प्रभारी प्रद्युमन राजीव राणा, जिला कार्यसमिति सदस्य रविरंजन शुक्ला, भाजयुमो जिला महामंत्री सिद्धार्थ कुमार, भाजयुमो मीडिया प्रभारी अमरेश कुमार विपुल,स्नेहल आकाश आदित्य कुमार, राकेश तिवारी, दीपक कुमार,गौतम कुमार ,टुल्लू पासवान और अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी