दरभंगा में बीमार पिता की मदद के नाम पर युवती के साथ कर द‍िया खेल, बनाया अश्लील वीडियो, जानिए पूरा मामला

दरभंगा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है यहां एक युवती अपने बीमार पिता की मदद को लेकर काफी परेशान थी एक युवक उसकी मदद को आगे आया। उससे दोस्ती का हाथ बढ़ाया फिर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 10:10 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 05:09 PM (IST)
दरभंगा में बीमार पिता की मदद के नाम पर युवती के साथ कर द‍िया खेल, बनाया अश्लील वीडियो, जानिए पूरा मामला
दरभंगा में युवती को मदद के नाम पर दुष्‍कर्म। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

दरभंगा, जासं। दरभंगा में लिव-इन-रिलेशन रिलेशनशिप में रहकर युवती से दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है। दो वर्षों से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके बीमार पिता की मदद के नाम पर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। फिर दोनों के बीच अच्छे रिलेशन हो होने के बाद मामला आगे बढ़ा। उसने शादी करने बाद किया और दो सालों तक साथ रहने के बाद शादी से मुकर गया। बता दें कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करना युवक को अब महंगा पड़ गया। पीड़‍िता की शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपित को दबोच लिया। बताया जाता है कि आरोपित राकेश कुमार यादव पहले पीडि़ता के बीमार पिता का लाभ उठाया। कहा -इलाज में मदद करने का आश्वासन दिया। इस क्रम में आरोपित पीडि़ता के संपर्क आया। पीडि़ता से शादी करने का वादा किया। इसके बाद झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। इस बीच पीडि़ता जब भी शादी करने की बात कहती थी तो आरोपित बात को टाल देता था। लेकिन, पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करता रहा।

थकहार पीडि़ता ने विरोध कर दी। कहा-जब तक शादी नहीं करोगे तब तक शारीरिक संबंध नहीं बनाने देंगे। यह बात सुनते ही आरोपित मारपीट करने पर उतारू हो गया। कहा-तुम्हारा कई   अश्‍लील तस्वीर और वीडियो मेरे पास है। सभी को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देंगे। यह सुन पीडि़ता महिला थाना पहुंचकर अपना दर्द बयां की।  स्‍थानीय लोगों को कहना है इस मामले की जानकारी थोड़ी बहुत सबको थी, लेकि‍न व‍िवाद से बचाने को लेकर कोई नहीं की जा रही थी। जहां थानाध्यक्ष नुसरत जहां प्राथमिकी दर्ज आरोपित को दबोच लिया। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। युवती की मदद को पुल‍िस अब जांच पड़ताल कर कार्रवाई कर रही है।    

chat bot
आपका साथी