HUG DAY : प्यार जताने का सबसे खूबसूरत तरीका 'हग'

वेलेंटाइन वीक का छठा दिन यानी हग डेÓ। कहते हैं कि हग प्यार जताने का सबसे खूबसूरत तरीका है। गले लगने से प्यार के साथ-साथ नजदीकी भी बढ़ती है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 10:45 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 06:20 AM (IST)
HUG DAY : प्यार जताने का सबसे खूबसूरत तरीका 'हग'
HUG DAY : प्यार जताने का सबसे खूबसूरत तरीका 'हग'

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। वेलेंटाइन वीक का छठा दिन यानी 'हग डेÓ। कहते हैं कि हग प्यार जताने का सबसे खूबसूरत तरीका है। गले लगने से प्यार के साथ-साथ नजदीकी भी बढ़ती है। झप्पी में ऐसा ही जादू होता है कि बेगाना भी एक पल में अपना बन जाता है और अपना दिल के और करीब आ जाता है।

 गम हो या खुशी, सक्सेस हो या डिफीट, हम अपने सारे इमोशंस को एक्सप्रेस करने के लिए 'हगÓ का सहारा लेते ही हैं। कोई अपना अगर प्यार से गले लगा ले तो सारे गम दूर हो जाते हैं और खुशी चौगुनी हो जाती है। ऐसा ही जादू होता है इस 'जादू की झप्पीÓ में।

 वैसे हग सिर्फ प्यार को बढ़ाता ही नहीं है बल्कि आपके ब्लडप्रेशर को भी मेंटेन रखता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है तो गले लगने से वो कम भी हो सकता है। वाकई में प्यार करने वालों के दोनों जहां उनके दिलबर की बांहें हैं। बिछुडऩे का तो सवाल ही नहीं। हां, इस दिवस विशेष पर कुछ खास अदा और तरीके से हग किया जाए, तो बेहतर होगा। इधर, सोमवार को वेलेंटाइन के दीवाने युवाओं ने प्रॉमिस डे पर साथ जीने-मरने के वादे किए।

chat bot
आपका साथी