साहेबगंज से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

जिला पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए साहेबगंज के राजेपुर लखना से हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया। नक्सली टुनटुन राम उर्फ गौतम राम पूर्वी चंपारण के मेहसी बंगरा फिरोज का रहने वाला है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 02:17 AM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 06:12 AM (IST)
साहेबगंज से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
साहेबगंज से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। जिला पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए साहेबगंज के राजेपुर लखना से हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया। नक्सली टुनटुन राम उर्फ गौतम राम पूर्वी चंपारण के मेहसी बंगरा फिरोज का रहने वाला है। वह साहेबगंज में संगठन विस्तार करने के उद्देश्य से पहुंचा था। इसके लिए वह गोपनीय बैठक की तैयारी कर रहा था। इसकी गुप्त सूचना पुलिस और एसएसबी को मिली। सरैया एसडीपीओ राजेश शर्मा और एसएसबी के कंपनी कमांडर ऋतुराज ने अपनी टीम के साथ राजेपुर लखना गांव में छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ कर उसे जेल भेजने की कवायद की जा रही है। बताया गया कि 2013 से वह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई विध्वंसक वारदातों को अंजाम दे चुका है। पिछले तीन वर्षो से वह पंजाब के अंबाला में रह रहा था। कई वारदातों में रही है संलिप्तता : अप्रैल 2013 में कुढ़नी थाना क्षेत्र में नक्सली घटना घटी थी। पुलिस का कहना है कि नक्सलियों ने ईट-भठ्ठा को उड़ाया था। इसमें टुनटुन राम भी शामिल था। इसके अलावा जून 2014 में साहेबगंज में सुदिष्ट राम की हत्या कर दी गई थी। जदयू रामनरेश मालाकार बाल-बाल बच गए थे। इसमें भी टुनटुन की संलिप्तता सामने आई थी। सरैया जैतपुर में उसने अक्टूबर 2013 में मोबाइल टावर को उड़ा दिया था। इन सभी मामलों में उसकी संलिप्तता के बिंदु पर पूछताछ की जा रही है। मुसाफिर और रोहित के जेल जाने के बाद उठाया जिम्मा : नक्सली मुसाफिर और रोहित के जेल जाने के बाद उसने संगठन विस्तार की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ले ली थी। इन दोनों नक्सलियों का वह काफी करीबी बताया गया है। संगठन में उसकी जिम्मेदारी लेवी वसूलना, पर्चा बांटना, संगठन विस्तार के लिए बैठकें करना था।

एक्शन टीम को करता था लीड : वारदात के दौरान वह एक्शन टीम को लीड भी करता था। अन्य नक्सलियों के लिए भूमिका तय करता था। पूरी साजिश रचता था। घटनास्थल पर भी अन्य नक्सलियों का मूवमेंट उसके इशारे पर ही होता था। पूर्वी चंपारण में रहा सक्रिय : पुलिस पूछताछ में पता लगा कि वह पूर्वी चंपारण में काफी सक्रिय था। वहां अपने संगठन का काफी विस्तार कर चुका है। अन्य जिलों में भी नक्सली संगठन को आगे बढ़ाने की फिराक में था। तभी दबोच लिया गया।

chat bot
आपका साथी