पश्चिम चंपारण में मजदूरी मांगने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बना वायरल करने की दी धमकी

दुष्कर्म के दौरान आरोपितों ने बनाया वीडियो वायरल करने की दी धमकी। घटना के बाद नशा खिलाकर पीडि़ता को कमरे में किया बंद भागे आरोपित।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Mar 2020 09:31 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2020 09:31 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में मजदूरी मांगने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बना वायरल करने की दी धमकी
पश्चिम चंपारण में मजदूरी मांगने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बना वायरल करने की दी धमकी

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। group misbehave with Woman who seekingn for wages in West Champaran जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में मजदूरी मांगने गई एक महिला से पांच दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। घटना का जिक्र किसी से करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घटना के बाद नशा खिलाकर उसे कमरे में बंद कर दिया और भाग निकले। होश आने पर बंद कमरे का दरवाजा खटखटाया। तब आसपास के लोगों ने बाहर निकाला। फिर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैरिया लाया। जहां से बेतिया रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत में पीडि़ता का इलाज गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में चल रहा है। 

यह हुई घटना

 पीडि़ता ने बताया कि वह रविवार को गांव के एक व्यक्ति के यहां मजदूरी मांगने गई थी। उसने एक घंटे में आने को कहा। दोबारा गई तो उसे कमरे में खींच लिया। वहां पहले से चार लोग थे। आरोपितों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीडि़ता का बयान दर्ज कर लिया है। उसने कुछ लोगों का नाम बताया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। वहीं, एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने कहा कि महिला से जबरदस्ती की सूचना मिली है। थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी