बरात के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, चार लोग जख्मी, स्थिति खतरे से बाहर, बाइक क्षतिग्रस्त

घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर से एक खोखा बरामद किया गया है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र में हुई है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 02 May 2019 09:32 AM (IST) Updated:Thu, 02 May 2019 09:32 AM (IST)
बरात के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, चार लोग जख्मी, स्थिति खतरे से बाहर, बाइक क्षतिग्रस्त
बरात के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, चार लोग जख्मी, स्थिति खतरे से बाहर, बाइक क्षतिग्रस्त

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले में बरात के दौरान अंधाधुंध फायरिंग से चार लोग जख्मी हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर से एक खोखा बरामद किया गया है। गोली दरवाजा पर बरात लगने के दौरान उत्पन्न विवाद में चली। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र में हुई है। बरात बुधवार की रात करीब बारह बजे पारू थाना के चिंतावरपुर गांव से अहियापुर के दादर में नरेश राय के घर आई थी जहां उनकी पुत्री की शादी थी। अंधाधुंध फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

   सभी घायल खतरे से बाहर बताए गए है। घायल लोगों की पहचान अभी नहीं की जा सकी है। फायरिंग से आक्रोशित लोगों ने एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। अभी इस मामले में पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फायरिंग करने वाले की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही गोली चलाने वाले की पहचान कर ली जाएगी और उसे गिरफ्तार किया जाएगा। बहरहाल, इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।  

chat bot
आपका साथी