मधुबनी बालिका गृह की सुरक्षा पर फिर सेंध, वेंटिलेटर के रास्ते चार बच्चियां फरार Madhubani News

मधुबनी बालिका गृह से फिर बच्चियों के फरार होने की घटना हुई है। शनिवार देर रात यहां से चार बच्चियां लापता हो गईं। हालांकि चारों को बरामद कर लिया गया है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 11:45 AM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 11:45 AM (IST)
मधुबनी बालिका गृह की सुरक्षा पर फिर सेंध, वेंटिलेटर के रास्ते चार बच्चियां फरार Madhubani News
मधुबनी बालिका गृह की सुरक्षा पर फिर सेंध, वेंटिलेटर के रास्ते चार बच्चियां फरार Madhubani News

मधुबनी, जेएनएन। जिले की बालिका गृह (Madhubani Shelter Home) में फिर सेंध लगी है। इससे यहां रह रहीं लड़कियों की सुरक्षा (Safety) को लेकर सवाल उठ गया है। शनिवार देर रात (Saturday late night) यहां से चार बच्चियां लापता हो गईं। वे बालिका गृह के वेंटिलेटर के रास्ते वहां से निकल गईं। हालांकि, गनीमत रही कि सभी को तुरंत शहर से ही बरामद कर लिया गया।

 इस मामले में बालिका गृह की अधीक्षक ने नगर थाना में सनहा दर्ज कराया है। मगर, सवाल यह उठ रहा कि बार-बार यहां से बच्चियां कैसे भाग जा रहीं। पहले भी मुजफ्फरपुर बालिका गृह (Muzaffarpur Shelter Home) से यहां शिफ्ट कराई गईं कई बच्चियां भाग गई थीं। इसके बाद भी यहां सुरक्षा व्यवस्था काफी कमजोर है।

पूर्व में भी हो चुकी फरार होने की घटनाएं

विदित हो कि इससे पूर्व 15 जनवरी 2019 को भी यहां से एक लड़की के भागने की घटना हुई थी। उक्‍त लड़की काे सीतामढ़ी (Sitamarhi) से मधुबनी के बालिका गृह में लाया गया था। सीतामढ़ी पुलिस ने ही उसे बालिका गृह को सौंपा था। वह आने के तीन दिन बाद ही यहां से फरार हो गई थी।  हालांक‍ि फरार लड़की को 21 जनवरी 2019 को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा जिले के ज्‍वालामुखी‍ थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया था। बता दें कि इसके पहले भी एक किशोरी वहां के शेल्टर होम से गायब हुई थी, लेकिन उसका भी कई माह के बाद भी पता नहीं चल पाया है।

गत महीने मोतिहारी के बालिका गृह से भी फरार हुई थी चार लड़कियां

मोतिहारी शहर के बरियारपुर स्थित बालिका गृह से 22 अक्‍टूबर की देर शाम चार किशोरी साड़ी के सहारे प्रथम तल्ला से कूदकर फरार हो गई थी। इन सभी घटनाआें से बालिका गृह में रह रहीं लड़कियाें की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ें हो रहे है।

मधुबनी के शेल्टर होम से फिर किशोरी लापता, प्रशासन पर उठ रहे सवाल

chat bot
आपका साथी