धोखाधड़ी कर होटल को लगाया 2.11 लाख का चूना, छानबीन में जुटी पुलिस Muzaffarpur News

दिल्ली की गीता कॉलोनी के रहनेवाले हैं आरोपित प्रबंधक ने दर्ज कराया केस। बकाया बिल मांगने पर चेक पर गलत वर्ष लिखकर थमा दिया।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Jul 2019 07:29 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jul 2019 07:29 PM (IST)
धोखाधड़ी कर होटल को लगाया 2.11 लाख का चूना, छानबीन में जुटी पुलिस Muzaffarpur News
धोखाधड़ी कर होटल को लगाया 2.11 लाख का चूना, छानबीन में जुटी पुलिस Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। धोखाधड़ी कर माड़ीपुर स्थित एक होटल को 2.11 लाख रुपये से अधिक का चूना लगाया गया। होटल प्रबंधक कुंदन कुमार झा ने काजीमोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी कराई है। इसमें दिल्ली की गीता कॉलोनी के गौरव सहनी, अविनाश सहनी व गुंजरावाला टाउन के सुमन अरोड़ा समेत अन्य को आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

 प्रबंधक ने बताया कि इन सभी का दो साल से होटल में आना-जाना है। इन लोगों ने एक सोलर कंपनी के लिए काम करने की बात बताई थी। कई बार होटल में आकर रहने से पहचान हो गई थी। इस साल भी ये 19 जनवरी को होटल में कंपनी के काम से आने की बात बताकर ठहरे थे। दो माह तक कमरा लेकर रहे और अन्य सुविधाओं का लाभ उठाया। 19 मार्च को जब जाने लगे तो करीब 4.81 लाख रुपये का बिल दिया गया। इसमें से कुछ राशि का भुगतान कैश और कार्ड से किया गया। शेष राशि 2.11 लाख का चेक दिया।

 आरोपितों ने जान-बूझकर चेक पर 2019 की जगह 2018 लिखकर दिया था। बैंक में जमा करते ही इसे अस्वीकृत कर दिया गया। ध्यान से देखने पर गलत साल अंकित होने का पता लगा। इसके बाद वे लगातार आरोपितों से संपर्क में रहे, लेकिन बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। ठगी और धोखाधड़ी का एहसास होने पर प्राथमिकी दर्ज कराई।  

chat bot
आपका साथी