बिहार में बड़ा हादसा: हाइवा व पिकअप की टक्कर में आठ लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल

रामनगर के जोगिया गांव में आयोजित जलसा में जा रहे थे शामिल होने। आधा दर्जन लोग जख्मी। जख्मी लोगों को उपचार के लिए बेतिया ले जाया गया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 06 Apr 2019 12:43 PM (IST) Updated:Sat, 06 Apr 2019 12:59 PM (IST)
बिहार में बड़ा हादसा: हाइवा व पिकअप की टक्कर में आठ लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल
बिहार में बड़ा हादसा: हाइवा व पिकअप की टक्कर में आठ लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। जिले के बगहा में एक भयानक सड़क हादसा शनिवार को हुआ है। इस दौरान हाइवा व पिकअप की टक्कर में आठ लोगों की मौत हाे गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह हादसा रामनगर-लौरिया मुख्य पथ पर पकड़ी गांव के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने किसी तरह से पत्थर में दबे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तबतक आठ लोगों की मौत हो चुकी थी।

    जख्मी लोगों को उपचार के लिए बेतिया ले जाया गया है। घटना 11 बजे दिन की है। दुर्घटना के बावत बताया गया है कि रामनगर के जोगिया गांव से मठिया में आयोजित जलसे में शामिल होने के लिए लोग पिकअप पर सवार होकर निकले। पिकअप पर डेढ़ दर्जन लोग सवार थे। पकड़ी गांव के समीप पत्थर से भरी हाइवा को ओवरटेक करने के क्रम में पिकअप चालक ने नियंत्रण खो दिया।

    इस दौरान हाइवा भी पलट गया और पिकअप पर सवार अधिकांश लोग पत्थर से दब गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। मौके पर काफी संख्‍या में लोगों की भीड़ जुट गई जो आक्रोशित है। फिलहाल हाईवे पर आवागमन बंद है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और शवों को पत्थर से बाहर निकाला जा रहा है। शव की पहचान की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी