खराब मौसम के कारण दरभंगा की जगह कोलकाता में लैंड करानी पड़ी बेंगलुरु की फ्लाइट

मौसम की गड़बड़ी से विजिबलिटी की आई समस्या तो बेंगलुरु से दरभंगा आ रही फ्लाइट संख्या- एसजी-493 कोलकाता के लिए डायवर्ट हो गई। वहीं बेंगलुरु के लिए भी उड़ान नहीं भर सका विमान। यात्रियों को लौटाई गई राशि।

By Vinay PankajEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 06:53 PM (IST)
खराब मौसम के कारण दरभंगा की जगह कोलकाता में लैंड करानी पड़ी बेंगलुरु की फ्लाइट
खराब मौसम के कारण शु्क्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइस जेट के दो विमानों की यात्रा प्रभावित हुई।

दरभंगा, जेएनएन। खराब मौसम के कारण शु्क्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइस जेट के दो विमानों की यात्रा प्रभावित हुई। फ्लाइट संख्या- एसजी 494 की बेंगलुरु के लिए उड़ान नहीं हो सकीा। वहीं बेंगलुरू से दरभंगा के लिए आनेवाली फ्लाइट संख्या- एसजी 493 की भी लैंडिंग नहीं हो सकी। यह कोलकाता के लिए डायवर्ट हो गई। इस कारण से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार शाम करीब चार बजे इस बात घोषणा हुई। स्पाइस जेट की ओर से की जानेवाली घोषणा में बताया गया कि बेंगलुरु के लिए उड़ान भरनेवाली फ्लाइट संख्या- एसजी 494 के यात्री अपना टिकट वापस कर राशि वापस प्राप्त कर लें। खराब मौसम के कारण फ्लाइट नहीं जाएगी। बताया गया है कि उपरोक्त फ्लाइट के लिए यात्रियों को दोपहर 3:20 बजे बोॄडग करनी थी। 3:50 बजे फ्लाइट को उड़ान भरकर 6:40 बजे बेंगलुरु पहुंचना था। यात्रियों ने फ्लाइट के लिए बोॄडग भी करा ली। लेकिन, फ्लाइट उड़ान भरने को तैयार हुई तो मौसम के कारण उत्पन्न हुई तकनीकी समस्या के कारण उसे रद करना पड़ा।

परेशान यात्रियों में अगली तिथि का टिकट नहीं मिलने को लेकर दिखी नाराजगी

टिकट वापसी को गए यात्रियों ने जब सेवा प्रदाता कंपनी के कॢमयों से यह कहा कि आगे कल के टिकट दें तो कर्मी इससे इंकार कर गए। कहा- इसके लिए फिर से बुकिंग करानी होगी। इस कारण से यात्रियों में नाराजगी दिखी। बेंगलुरु जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हरलाखी निवासी रामदयाल महतो ने बताया कि मैंने जब टिकट अगले दिन के लिए बनाने को कहा तो कर्मी इंकार कर गए। यह परेशान करनेवाली बात है। इसी तरह मधुबनी के लौकहा से चार लोग बेंगलुरु में सड़क हादसे के शिकार अपने परिवार के सदस्य से मिलने जाने के लिए दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन, उन्हेंं भी निराशा हाथ लगी। इन लोगों ने कहा- हमारे परिवार का आदमी वहां फंसा हुआ है। जाना जरूरी था। लेकिन, नहीं जा सके। भगवान मालिक है। जाने, अब क्या होगा?

बेंगलुरु से आनेवाले अपनों के लिए घंटों इंतजार के बाद निराश लौटे लोग

बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली फ्लाइट से अपनों के उतरने के इंतजार में घंटों लोग एयरपोर्ट के बाहर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर बैठे रहे। इस दौरान लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी सड़क पर कायम ट्रैफिक को लेकर रहा। ऊपर से जैसे ही फ्लाइट की लैंडिंग दरभंगा की जगह कोलकाता में होने की सूचना आई। लोग परेशान हो गए। आनन-फानन में इधर-उधर फोन करने लगे। लोगों ने बताया कि एयरपोर्ट पर लाइटिंग की व्यवस्था ठीक होती तो शायद यह समस्या सामने नहीं आती। जल्दबाजी में लोगों ने कोलकाता से दरभंगा व अन्य इलाकों तक पहुंचने की तैयारी कैसे की जाए, इसके इंतजामों में गए। देर शाम तक शहर के अलावा जिला व दूसरे जिलों से आनेवाले यात्रियों की चिंता बढ़ी रही।

स्पाइस जेट के ट्वीटर हैंडल पर जताई गई थी पटना और दरभंगा की फ्लाइट के प्रभावित होने की आशंका

स्पाइस जेट के ट्वीटर हैंडल पर खराब मौसम की सूचना देते हुए कहा गया था कि खराब मौसम के कारण पटना और दरभंगा हवाई अड्डे पर विमानों के आगमन और प्रस्थान प्रभावित हो सकता है। इस स्थिति में यात्री लगातार अपनी फ्लाइट के बारे में जानकारी लेते रहें।

chat bot
आपका साथी