मृदा स्वास्थ्य कार्ड का किया गया वितरण, इन गांवों के 811 किसानों के बीच वितरित Muzaffarpur News

मृदा स्वास्थ्य कार्ड से किसानों को पता चलेगा कि उनकी खेतों की मिट्टी में किन पोषक तत्वों की कमी। कार्ड से वंचित किसानों के लिए दोबारा मेला का आयोजन किया जाएगा।

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:42 AM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 11:42 AM (IST)
मृदा स्वास्थ्य कार्ड का किया गया वितरण, इन गांवों के 811 किसानों के बीच वितरित Muzaffarpur News
मृदा स्वास्थ्य कार्ड का किया गया वितरण, इन गांवों के 811 किसानों के बीच वितरित Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय संधारणीय कृषि मिशन के तहत गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों में मेला आयोजित कर चयनित गांवों के 811  किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण तथा मृदा कार्ड आधारित प्रत्यक्षण का भी आयोजन किया गया। मेला में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान, कृषि विभाग के प्रखंड व जिलास्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। 

जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. केके वर्मा ने बताया कि कार्ड से वंचित किसानों के लिए दोबारा मेला का आयोजन किया जाएगा। 

2945 होल्डिंग से एकत्र किए जाएंगे मिट्टी के नमूने : कृषि विभाग जिले के 16 प्रखंडों के चयनित गांवों के 2945 होल्डिंग जमीन के टुकड़े से मिट्टी के नमूने एकत्र करेगा। प्रयोगशाला में इसकी जांच कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड तैयार किसानों को दिया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इससे किसान जान सकेंगे कि उनके खेतों की मिट्टी में किन पोषक तत्वों की कमी है। उसी के अनुसार अनुशंसित मात्रा में उर्वरक व अन्य पोषक तत्वों का प्रयोग वे कर सकेंगे।  

जिले के ये गांव हुए चयनित 

प्रखंड - मुशहरी 

गांव - छपरा मेघ 

होल्डिंग की संख्या - 440

प्रखंड - मुरौल 

गांव - चिमनापुर 

होल्डिंग की संख्या - 150

प्रखंड - सकरा 

गांव - चक फिरोज 

होल्डिंग की संख्या- 145

प्रखंड - बंदरा 

गांव - गोविंदपुर छपरा

होल्डिंग की संख्या - 540

प्रखंड - बोचहां 

गांव - गरहां 

होल्डिंग की संख्या- 85

प्रखंड - कटरा 

गांव - मधेपुर

होल्डिंग की संख्या- 180

प्रखंड - औराई 

गांव - डेकुली खुर्द 

होल्डिंग की संख्या- 38

प्रखंड - मीनापुर 

गांव - रामपुरहरि 

होल्डिंग की संख्या- 200

प्रखंड - कांटी 

गांव - नरसंडा 

होल्डिंग की संख्या -90

प्रखंड - पारू 

गांव - सखरा रघुनाथपुर 

होल्डिंग की संख्या -250

प्रखंड - साहेबगंज 

गांव - देवधारा 

होल्डिंग की संख्या - 152

प्रखंड - सरैया 

गांव - सरैया उर्फ विशुनपुर केशव 

होल्डिंग की संख्या- 295

प्रखंड - मड़वन 

गावं - बहोरा 

होल्डिंग की संख्या - 120

प्रखंड - कुढऩी 

गांव - माधोपुर कर्पूर 

होल्डिंग की संख्या - 135

प्रखंड - मोतीपुर 

गांव - पचरुखी 

होल्डिंग की संख्या - 40

chat bot
आपका साथी