बेतिया सामूहिक दुष्कर्म मामला : दो दिनों के रिमांड के बाद दीनानाथ और आकाश भेजे गए जेल WestChamparan News

13 सितंबर की रात में मुजफ्फरपुर बालिका गृह की संवासिनी के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म। रिमांड पर लिए गए दो आरोपितों से हुई पूछताछ अन्य आरोपितों को भी रिमांड पर ले सकती है पुलिस।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 07:55 PM (IST)
बेतिया सामूहिक दुष्कर्म मामला : दो दिनों के रिमांड के बाद दीनानाथ और आकाश भेजे गए जेल WestChamparan News
बेतिया सामूहिक दुष्कर्म मामला : दो दिनों के रिमांड के बाद दीनानाथ और आकाश भेजे गए जेल WestChamparan News

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। मुजफ्फरपुर बालिका सुधार गृह की नाबालिग पूर्व संवासिनी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दीनानाथ कुमार व आकाश कुमार को रिमांड पर लिया था। दो दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से दोनों आरोपित न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

 बताया जाता है कि गुरुवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को 48 घंटे के रिमांड पर लिया था। दोनों आरोपितों से पुलिस के वरीय अधिकारियों ने गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जिस आधार पर पुलिस जांच आरंभ कर दी है। एसपी जयंतकांत ने बताया कि मामले में आवश्यकता पडऩे पर अन्य आरोपितों को भी रिमांड पर लिया जा सकता है। दोनों आरोपितों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।  शीघ्र ही आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी