महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का समाहरणालय पर प्रदर्शन

जिले में लगातार बढ़ रहे महिला उत्पीड़न दुष्कर्म हत्या एवं लूट के खिलाफ जिले के कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से लेकर समाहरणालय तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 02:11 AM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:09 AM (IST)
महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का समाहरणालय पर प्रदर्शन
महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का समाहरणालय पर प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर। जिले में लगातार बढ़ रहे महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म, हत्या एवं लूट के खिलाफ जिले के कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से लेकर समाहरणालय तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि जिले में महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म, हत्या एवं लूट की घटनाएं चरम पर हैं। शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। पीड़ियों को न्याय देने की जगह उल्टे पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस अपराधियों को संरक्षण देने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। व्यवसायी भयभीत हैं। सरकार यदि अपराध रोकने पर सक्षम नहीं है तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। पार्टी प्रवक्ता वेद प्रकाश ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपराध पर अंकुश लगाने की जगह अवैध उगाही में लगा है। यदि अपराध पर अंकुश नहीं लगा तो कांग्रेस लगातार संघर्ष करेगी। प्रदर्शन के उपरांत जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और हालात से अवगत कराते हुए अपराध पर नियंत्रण एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष कृपाशंकर शाही, कौशल किशोर चौधरी, मनौवर आजम, जमाल नसीर, शबनम खातून, डा. संतोष पटेल आदि मौजूद रहे।

सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल : बिहार राज्य एएनएम संविदा कर्मचारी संघ की अध्यक्ष चंचला कुमारी ने सरकार पर महिलाओं को सुरक्षा देने में विफलता का आरोप लगाया है। उन्होंने उक्त बातें मंगलवार को हाजीपुर स्टेशन रोड में अपराधियों द्वारा एक एएनएम के साथ की गई अभद्र व्यवहार के विरोध में आयोजित संघ की बैठक में कहीं। बैठक में घटना की निंदा करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। सरकार एवं उसके नेता बेटी बचाओ बेटी बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं, लेकिन उनको बचाने का काम नहीं करती। बैठक में बबिता कुमारी, निर्मला कुमारी, सरिता कुमारी, अर्चना, मुनचुन रानी आदि ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी