Weather Update: उत्तर बिहार में पछिया से बढ़ी कनकनी, 7 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

Weather Update तेज धूप के बावजूद पछिया से हलकान रहे लोग। 29 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। रात में ठंड बढ़ी तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 02:03 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 02:03 PM (IST)
Weather Update: उत्तर बिहार में पछिया से बढ़ी कनकनी, 7 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान
Weather Update: उत्तर बिहार में पछिया से बढ़ी कनकनी, 7 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। दिन में धूप निकलने से लोगो ने राहत की सांस ली। लेकिन, सुबह से पछिया चलने से कनकनी बढ़ गई। तापमान भी 7 डिग्री से नीचे 6.7 पर पहुंचा। दोपहर में 21 डिग्री तथा रात में 11 डिग्री तक पहुंचा। 29 को हल्की वर्षा हो सकती है। 

 मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 25 से 29 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 28 जनवरी के बाद आसमान में बादल छा सकते हैं। गरज के साथ हल्की वर्षा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। मैदानी क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री तथा न्यूनतम 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम 9 किमी की गति से हवा चलेगी। पूर्वानुमान की अवधि में  पछिया हवा चलेगी। लेकिन, 28 से पूरवा हवा चलने की संभावना है। अधिकतम नमी 85 फीसद व न्यूनतम 70 फीसद तक रहेगा। 

एक नजर तापमान पर 

शनिवार को भी सुबह से धूप निकली। लेकिन, पछिया हवा से कनकनी से लोग हलकान रहे। अधिकतम तापमान 21.8  न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे पहुंचा। वहीं, रात में ठंड बढ़ी। तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।

मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप

मौसम के बदले मिजाज के साथ बीमारियों का प्रकोप बढऩे से लगा है। इससे हर घर में लोग परेशान होने लगे हैं। एसकेएमसीएच में शनिवार को 2500 से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज को पहुंचे। इनमें 146 बच्चों का शिशु विभाग में और 460 से अधिक महिला एवं पुरुष का औषधि विभाग में इलाज किया गया। सर्वाधिक मरीज मौसमी बीमारी सर्दी, खांसी, बुखार, बदन व पेट दर्द, डायरिया व सांस संबंधी परेशानी से पीडि़त थे। वही इमरजेंसी में 70 मरीज पहुंचे।

 इसमें गंभीर रूप से बीमार 49 मरीजों को भर्ती किया गया। यही हाल सदर और केजरीवाल अस्पताल का रहा। औषधि विभाग के डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. एएन सिंह, एवं शिशु विभाग के डॉ. जेपी मंडल, डॉ. विजय कुमार के अनुसार, मौसम में बदलाव व स्वास्थ्य के प्रति सजगता नहीं बरतने से लोग मौसमी बीमारियों से ग्र्रसित हो रहे। 

chat bot
आपका साथी