JDU Samvad में बाेले CM नीतीश- चुनाव को रहें तैयार, जनता को बताएं 15 वर्षों की उपलब्धियां

जेडीयू सुप्रीमो व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ छह दिनी संवाद का रविवार को पहला दिन था। इस दौरान क्‍या बात हुई जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 10:42 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:42 PM (IST)
JDU Samvad में बाेले CM नीतीश- चुनाव को रहें तैयार, जनता को बताएं 15 वर्षों की उपलब्धियां
JDU Samvad में बाेले CM नीतीश- चुनाव को रहें तैयार, जनता को बताएं 15 वर्षों की उपलब्धियां

पटना, स्‍टेट ब्‍यूरो। JDU Samvad: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने रविवार को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी जिले में स्थित जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बूथ सचिव, अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों व 10-10 सक्रिय कार्यकर्ताओं से बात की। कोरोना (CoronaVirus) काल में सरकार द्वारा किए गए काम और अभियान को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव (Bihar Assembly Election) के लिए तैयार रहें । लोगों को मुखर होकर बताएं कि बिहार पहले कहां था और अब कहां पहुंच गया है।

उपलब्धियों पर मुखर रहें

संगठन के सबसे नीचे की इकाई को दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने जेडीयू के संगठन से जुड़ी सबसे नीचे की इकाई के लोगों को कहा कि इस साल अंत तक बिहार विधानसभा  चुनाव होंगे इसलिए इन बातों को समझिए। किस परिस्थिति में हमलोगों ने काम संभाला था यह सभी जानते हैं। आज  बिहार में हुए बदलाव को देखा जा सकता है। नीतीश कुमार ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों के लिए उनकी सरकार ने काम किया है। पिछड़ा, अति पिछड़ा , दलित, महादलित और महिला सशक्तीकरण के लिए विगत 15 वर्षों में काफी काम हुए हैैं। इसके परिणाम भी दिखते हैैं।

लगातार मजबूत हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था

नीतीश कुमार ने आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि इतने अधिक काम हुए हैं। इस क्षेत्र में कि अब ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। सड़कों का बड़े पैमाने पर निर्माण हुआ और अब हर-घर बिजली उपलब्ध है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

नहीं करें नकारात्‍मक बात, बताएं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें नकारात्मक बातें नहीं करनी हैं। लोगों से मुखर होकर सरकार द्वारा विगत 15 वर्षों के दौरान किए गए कार्यों की चर्चा करें। लोगों को इस बात का पूरा एहसास भी है कि काम हुआ है। बस सजग और सतर्क रहने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी