Weather Forecast: उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की से मध्यम वर्षा

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने जारी बुलेटिन में कहा है कि उत्तर बिहार के जिलों में पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में बादल छाये रह सकते है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 08:40 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 08:40 AM (IST)
Weather Forecast: उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की से मध्यम वर्षा
Weather Forecast: उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की से मध्यम वर्षा

समस्तीपुर/मुजफ्फरपुर, जेएनएन। अगले कुछ दिनों तक उत्तर बिहार में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है। यह कहना है मौसम विभाग का। अगले 12 अगस्त तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में यह बात कही गई है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने शुक्रवार को जारी बुलेटिन में कहा है कि उत्तर बिहार के जिलों में पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में बादल छाये रह सकते है। इस अवधि में हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। हालांकि कहीं-कहीं मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

 मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।  पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने की संभावना है। औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान: 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान: 24.0 डिग्री सेल्सियस, रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। 

मुजफ्फरपुर में बारिश का दौर जारी

मुजफ्फरपुर। जिले में मौसम के तेवर में लगातार बदलाव जारी है। लगातार जारी बारिश के बीच अब अगले दो दिनों तक इलाके में गर्मी का असर दिखेगा। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री पर पहुंच सकता है। वहीं पूर्वा हवा भी चलेगी। कुछ इलाकों में तेज हवा और गरज के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान तापमान में इजाफा होगा। तेज धूप निकलेगी। उमस से लोग परेशान रहेंगे।

मनियारी में तेज आंधी से कई घर ध्वस्त

थाना क्षेत्र की मोहम्मदपुर मोबारक पंचायत के मेथुरापुर में गत रात आई तेज आंधी से राजीव पासवान का घर ध्वस्त हो गया। उधर, हरपुर बलड़ा पंचायत के उपेंद्र राय व शाहपुर मरीचा पंचायत के बाबाजी राय व शत्रुघ्न राय का घर भी तबाह हो गया है। शाहपुर मरीचा पंचायत के मुखिया हरिनंदन कुमार पप्पू ने बताया कि दोनों घर में हजारों की संपत्ति नष्ट हो गई। उन्होंने सरकार से पीडि़तों को मुआवजा देने की मांग की है। 

chat bot
आपका साथी