बादलों ने जमाया डेरा, इरादा बूंदाबांदी का, अधिकतम तापमान में आई कमी

10 किमी प्रतिघंटे की गति से कभी पुरवा तो कभी चली पछुआ हवा , यहां से तापमान और कम होने की आशंका।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 11:54 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 11:54 PM (IST)
बादलों ने जमाया डेरा, इरादा बूंदाबांदी का,  अधिकतम तापमान में आई कमी
बादलों ने जमाया डेरा, इरादा बूंदाबांदी का, अधिकतम तापमान में आई कमी
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। लगातार उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को मौसम बदला नजर आया। आसमान में बादलों ने डेरा जमाया। इससे दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। इससे अधिकतम तापमान 26 से घटकर 22.5 पर पहुंचा। न्यूनतम तापमान 10 से थोड़ा कम 9.7 सेल्सियस पर टिका।

मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। बूंदाबांदी भी हो सकती है। विगत चार दिनों में पांच से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से कभी पुरवा तो कभी पछुआ हवा चली। सुबह के समय नमी 85 से 90 व दोपहर में 45 से 55 फीसद रही।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार के मुताबिक यह मौसम गेहूं की बोआई के लिए लाभदायक है। खेतों को नमी मिली है। अगर, इस समय हल्की बारिश होती तो किसानों की हर फसल के लिए अच्छा रहता।

chat bot
आपका साथी