पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में हादसों की सुबह, डूबने से बच्ची मौत और सर्पदंश से महिला की गई जान

पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दो अलग-अलग घटनाओं में एक बच्ची व महिला की मौत हो गई। बच्ची की डूबने से तथा महिला की सर्पदंश से जान गई है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 09:40 AM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 09:40 AM (IST)
पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में हादसों की सुबह, डूबने से बच्ची मौत और सर्पदंश से महिला की गई जान
पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में हादसों की सुबह, डूबने से बच्ची मौत और सर्पदंश से महिला की गई जान

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिले के हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दो अलग-अलग घटनाओं में एक बच्ची व महिला की मौत हो गई। बच्ची की डूबने से तथा महिला की सर्पदंश से जान गई है। मिली जानकारी के अनुसार हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा गांव में अर्चना कुमारी (5) घर से सरेह की तरफ गई थीं। इस क्रम में वह पानी भरे एक गड्ढे में लुढ़क गई, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं हरसिद्धि बाजार में थाना के सामने घर में सो रही महिला की सर्पदंश से मौत से हो गई। मृतका मधु देवी (45) बताई गई। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी