मौसम ने बदला मिजाज, सात सेल्सियस चढ़ा तापमान

गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 से बढ़कर 30 सेल्सियस रहा। अगले चार दिनों में उत्तर बिहार में आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 01:36 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 01:36 AM (IST)
मौसम ने बदला मिजाज, सात सेल्सियस चढ़ा तापमान
मौसम ने बदला मिजाज, सात सेल्सियस चढ़ा तापमान

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मौसम के मिजाज ने फिर पलटी मारी है। गुरुवार को अप्रत्याशित रूप से अधिकतम तापमान में 7 सेल्सियस की वृद्धि हुई है। जबकि, 24 घंटे पूर्व ही तापमान 6 सेल्सियस कम हुआ था। मौसम विभाग पूसा ने जानकारी दी है कि अगले चार दिनों में उत्तर बिहार में आसमान साफ व मौसम सुहावना रहेगा।

मौसम विभाग, पूसा की विगत तीन दिनों की मौसम समीक्षा में बताया गया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.0 तथा न्यूनतम 15.5 सेल्सियस रहा। औसत सापेक्ष नमी सुबह 80 व दोपहर में 68 फीसद रही। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 27 से 29 तथा न्यूनतम 11 से 13 रहने की संभावना है। शनिवार को उत्तर बिहार में 5 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया तथा उसके बाद पूरवा चलने की संभावना है।

उधर, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण का तूफान उत्तर भारत तक पहुंचने की संभावना नहीं है। पश्चिम दिशा में ही आगे बढ़ते कमजोर पड़ जाएगा। बिहार तक इसका असर पड़ने की संभावना नहीं है।

ये रहा एक सप्ताह का आंकड़ा

तिथि अधिकतम न्यूनतम

10 नवंबर - 29.8- 12.5 सेल्सियस

11 नवंबर -29.5 - 12.0 सेल्सियस

12 नवंबर - 29.0 - 13.4 सेल्सियस

13 नवंबर - 28.0 - 13.5 सेल्सियस

14 नवंबर - 29.0 - 13.0 सेल्सियस

15 नवंबर - 23.0- 15.0 सेल्सियस

16 नवंबर - 30.0 - 15.5 सेल्सियस

ये रहा पांच साल का 16 नवंबर के तापमान का आंकड़ा

16 नवंबर 2014 - 28.0 - 12.5 सेल्सियस

16 नवंबर 2015 - 28.5 - 15.7 सेल्सियस

16 नवंबर 2016 - 29.0 - 15.1 सेल्सियस

16 नवंबर 2017 - 28.8- 18.4 सेल्सियस

16 नवंबर 2018 - 30.0 - 15.5 सेल्सियस

chat bot
आपका साथी