Weather Alert: उत्तर बिहार में 24 घंटे में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना, 10-15 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अगले दो दिनों तक पछुआ चलने का अनुमान। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 13 Mar 2020 08:26 PM (IST) Updated:Fri, 13 Mar 2020 08:26 PM (IST)
Weather Alert: उत्तर बिहार में 24 घंटे में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना, 10-15 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा
Weather Alert: उत्तर बिहार में 24 घंटे में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना, 10-15 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

समस्तीपु (पूसा), जेएनएन। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में अगले 24 घंटे तक बारिश की संभावना है। इस दौरान तराई के कुछ स्थानों पर ओला पडऩे की भी आशंका है। उसके बाद मौसम के साफ तथा शुष्क रहने का अनुमान है। यह कहना है मौसम विभाग का। शुक्रवार को जारी मौसम पूर्वानुमान में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने कहा कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

 जबकि, औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अगले दो दिनों तक पछुआ उसके बाद पुरवा हवा चल सकती। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 50 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। किसानों को दिए समसामयिक सुझाव में कहा गया है कि 14 मार्च तक बारिश की संभावना को देखते हुए किसान दैनिक कृषि कार्यों में सावधानी बरतें तथा कटी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

 खड़ी फसलों में सिंचाई स्थगित रखें। फसलों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव मौसम साफ रहने पर ही करें। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.2 डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। 

chat bot
आपका साथी