जाति नहीं, आर्थिक स्थिति के आधार पर लागू हो आरक्षण

केंद्र व राज्य सरकार देश में सामाजिक एकता पर प्रहार कर रही है। देश में आरक्षण के नाम पर जातिगत बंटवारे की साजिश रची जा रही है।

By Edited By: Publish:Tue, 09 Oct 2018 10:52 AM (IST) Updated:Tue, 09 Oct 2018 10:54 AM (IST)
जाति नहीं,  आर्थिक स्थिति के आधार पर लागू हो आरक्षण
जाति नहीं, आर्थिक स्थिति के आधार पर लागू हो आरक्षण
मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। केंद्र व राज्य सरकार देश में सामाजिक एकता पर प्रहार कर रही है। देश में आरक्षण के नाम पर जातिगत बंटवारे की साजिश रची जा रही है। देश में जातिगत द्वेष पैदा करने का कारण बन रही आरक्षण का निदान यह है कि आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू हो, न कि जाति पर। उक्त बातें राष्ट्रवादी जनकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ  सिंह ने कहीं। वे चार सूत्री मांगों के समर्थन में राष्ट्रवादी जन कांग्रेस की ओर से बगहा के समाहरणालय पर आयोजित एक दिवसीय धरना सभा को संबोधित कर रहे थे।
   उन्होंने कहा कि इसके अलावा किसान और मजदूरों के हित में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें भी लागू की जानी चाहिए, जिससे देश में समान शिक्षा नीति लागू हो सके। इससे बेरोजगार नौजवानों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। स्वर्ण समाज द्वारा आयोजित भारत बंद की आड़ में पुलिस प्रशासन द्वारा राज्य के विभिन्न हिस्सों में निर्दोष नागरिकों को विशेषकर बच्चों एवं महिलाओं पर अत्याचार का सिलसिला जारी है, जो बंद होना चाहिए। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त करवाई एवं गिरफ्तार निर्दोष लोगों की रिहाई की मांग की। श्री ¨सह ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर सरकार उपरोक्त मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करेगी तो राष्ट्रवादी जन कांग्रेस आंदोलन का रुख अख्तियार करेगी।
 धरनासभा को कार्यकारी अध्यक्ष रविनंदन सहाय, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर ¨सह, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ¨सह, प्रदेश महासचिव मंजेश शर्मा, कोर कमेटी सदस्य तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ईं. राजेश सिन्हा, पटना महानगर अध्यक्ष कौशलेंद्र मिश्रा, महानगर सचिव मुकेश कुमार सिन्हा, जितेंद्र ¨सह, मोहम्मद अकबर जिला महासचिव भागलपुर के अलावा धनंजय त्रिपाठी, अखिलेश मंडल, विपिन मिश्रा, राहुल ¨सह, रंजन कुमार ¨सह, शिवमंगल तिवारी, दिनेश तिवारी, गोपेश्वर तिवारी, नागेंद्र दुबे, अनिल श्रीवास्तव, सुभाषिनी देवी, कृष्णावती देवी, रूबी देवी, प्रेमशीला देवी, सरोज देवी, पार्वती देवी, सुनैना देवी, धीरेंद्र कुमार चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।
chat bot
आपका साथी