पश्चिम चंपारण मे पुल से नी‍चे गिरी यात्रियों से भरी बस, डेढ़ दर्जन लाेग घायल WestChamparan News

बेतिया से नरकटियागंज आ रही बस असंतुलित होकर सतवरिया गांव के समीप पुल से नीचे गिर गई। घायलों का इलाज गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Wed, 25 Dec 2019 06:34 PM (IST) Updated:Wed, 25 Dec 2019 06:34 PM (IST)
पश्चिम चंपारण मे पुल से नी‍चे गिरी यात्रियों से भरी बस, डेढ़ दर्जन लाेग घायल WestChamparan News
पश्चिम चंपारण मे पुल से नी‍चे गिरी यात्रियों से भरी बस, डेढ़ दर्जन लाेग घायल WestChamparan News

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। बेतिया-नरकटियागंज मुख्य पथ पर सतवरिया गांव के समीप बुधवार को संतुलन बिगडऩे से यात्रियों से भरी शाही ट्रेवल्स बस पुल में गिर गई। बस बेतिया से नरकटियागंज आ रही थी। बस पलटते ही कोहराम मच गया। यात्रियों की चीख पुकार सुन ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना में करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। लोगों ने आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 बस पलटने के बाद यात्रियों के जोर-जोर से रोने और चिल्लाने की आवाज सुन गांव वाले दौड़ कर आए। घायलों को बस से बाहर निकालने के साथ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची साठी पुलिसि तुरंत मदद करने में जुट गई। घायल यात्रियों को ग्रामीणों की मदत से पुलिस जीप और ट्रैक्टर ट्रॉली के सहारे चनपटिया हॉस्पिटल भेजने का काम शुरू कर दिया गया। 

गांव समीप होने से मिली मदद

यह संयोग रहा की हादसा गांव के समीप हुआ। आवाज सुन लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को तुरंत मदद मिल सकी। अगर हादसा गांव से दूर हुई होती तो घायलों को मदद मिलने में देरी होती। जिससे कई लोगों के जान ताने की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता था। यात्रियों के चोटिल होने और कड़ाके की ठंड से परेशानी और बढ़ जाती। थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा ने बताया की घायल यात्रियों को इलाज के लिए चनपटिया हॉस्पिटल भेजा गया है। घटना में किसी के मौत होने की सूचना नही है। बस पलटने के कारणों की छानबीन की जा रही है।

गर्वमेंट मेंडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के नाम 

चनपटिया के पुरैना गांव निवासी भुवन साह

बैरिया थाना क्षेत्र के मलाही टोला गांव निवासी मोतीलाल चौधरी की पत्नी अनीता देवी

बैरिया थाना क्षेत्र के तुमकडिय़ा गांव निवासी मदन चौधरी की पत्नी आशा देवी

बैरिया के तुमकडिय़ा गांव निवासी लालू चौधरी

चनपटिया के छेदी साह की पत्नी माला देवी

शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी सुंदरलाल शर्मा का पुत्र आयुष कुमार

नरकटियागंज के नया टोला गांव निवासी संतोष चौधरी का पुत्र अक्षय कुमार, पुत्री अमिता कुमारी, संतोष चौधरी की मां शकुंतला देवी, मनजीत चौबे, विपिन पांडेय

chat bot
आपका साथी