प्रेमी ने ले ली शादीशुदा प्रेमिका की जान, छोटे-से बेटे ने खोल दिया हत्या का राज

छोटे-से बच्चे ने अपनी मां की प्रेमी द्वारा की गई हत्या की पोल खोल दी। उसने बताया कि अंकल आए थे और मम्मी को पीटा और सुला दिया। उसके बाद लोगों ने प्रेमी की धुनाई कर दी।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 10 Aug 2018 01:09 PM (IST) Updated:Fri, 10 Aug 2018 11:11 PM (IST)
प्रेमी ने ले ली शादीशुदा प्रेमिका की जान, छोटे-से बेटे ने खोल दिया हत्या का राज
प्रेमी ने ले ली शादीशुदा प्रेमिका की जान, छोटे-से बेटे ने खोल दिया हत्या का राज

 मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। प्रेमी से शादी का दबाव बना रही विवाहिता की हत्या का राज उसके छोटे-से  बच्चे ने खोल दिया। हत्या के बाद लौटे मृतक महिला के पति को बेटे ने बताया कि अंकल आए थे। मम्मी से झगड़ा हुआ और उन्होंने ही मम्मी को सुला दिया। बच्चे की बात से प्रेमी द्वारा महिला की हत्या का पर्दाफाश हो गया।

घटना मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां प्रेम प्रसंग में महिला के प्रेमी ने  गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल मचाया। आक्रोशित लोगों ने प्रेमी को पकड़ उसकी बुरी तरह पिटाई की और बंधक बना लिया।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जब उसे मुक्त कराकर अपने साथ ले जाने लगी तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। जिसमें जमादार निरंजन सिंह व पुलिस जवान केके शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

आक्रोशित लोगों ने पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए गांव पुलिस छावनी में बदल गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार, डीएसपी पूर्वी गौरव पाण्डेय, बीडीओ हुस्नआरा, उन प्रमुख मदन सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल राम, रामानंद सिंह, प्रेमलाल राय ने आक्रोशित लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

शादी का दबाव देने पर प्रेमी ने की गला दबा कर की हत्या

मो. इस्लाम का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला दो बच्चों की मां है। उसका पति दिल्ली रहता है। महिला अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। सात अगस्त की रात मो.इस्लाम जब उसके घर पहुंचा तो शादी की बात को लेकर दोनों में विवाद व मारपीट हो गई। मो.इस्लाम ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। 

पुत्र ने खोला हत्या का राज

अगले दिन सुबह जब महिला घर से बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोगों को शक हुआ। उसके नाबालिग पुत्र को भी कुछ समझ नहीं रहा था। शुरू में उसने मां की तबियत खराब होने के कारण सोए रहने की बात बताई। दोपहर तक जब महिला घर से नहीं निकली तो आसपास की कुछ महिलाओं ने घर के अंदर जाकर तहकीकात की।

इसमें महिला मृत पाई गई। शुरू में करंट लगने से मौत की आशंका हुई। पंचायत की मुखिया व उनके पति प्रेमलाल राय ने इसकी सूचना उसके पति को दी। उसके पति को आने तक महिला की लाश की अंत्येष्टि को रोककर रखा गया था।

पत्नी की मौत की सूचना पर दिल्ली से घर उसका पति जब गुरुवार को घर पहुंचा और अपने छोटे पुत्र को विश्वास में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव के ही एक अंकल घर में आए थे। उससे मां की मारपीट हुई थी। उसी ने गला दबाई थी। इसके बाद महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया। इस खबर से गांव में तनाव में फैल गया। ग्रामीणों ने इस्लाम को पकड़ कर पिटाई करते हुए एक कमरे में बंद कर दिया। 

कहा-एसएसपी ने

'गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है। एसडीओ पूर्वी व डीएसपी पूर्वी वहां कैंप कर रहे हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। शांति बनाए रखने के लिए गांव में पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

हरप्रीत कौर, एसएसपी। 

chat bot
आपका साथी