भाजपा की व्यक्तिवादी राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरा

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा की व्यक्तिवादी राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 02:00 AM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 02:00 AM (IST)
भाजपा की व्यक्तिवादी राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरा
भाजपा की व्यक्तिवादी राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरा

मुजफ्फरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा की व्यक्तिवादी राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरा है। यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया और अगले चुनाव में मोदी की सरकार फिर से बन गई तो लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा। भाजपा के बढ़ते कदम को रोकने के लिए कांग्रेस को बड़ी भूमिका निभानी होगी। युवा कांग्रेस को आगे बढ़कर मुकाबला करना होगा। चौक-चौराहों पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं को भाजपा के दुष्प्रचार का जवाब देना होगा।

उन्होंने उक्त बातें सोमवार को तिलक मैदान में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित '60 साल बेमिसाल' सभा को संबोधित करते हुए कहीं। कहा कि कांग्रेस ने न सिर्फ देश को आजाद कराने में, बल्कि इसके नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाई है। भाजपा पार्टी को बदनाम करने के लिए दुष्प्रचार का सहारा ले रही है। युवा कार्यकर्ताओं को चौक-चौराहों पर खड़े होकर भाजपा को जवाब देना होगा। सवाल-जवाब करने होंगे।

पूर्व विधायक सह पार्टी के वरिष्ठ नेता जनार्दन शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार छल की राजनीति एवं लोगों को ठगने का काम कर रही है। युवा कांग्रेस मोदी सरकार के कारनामों को जनता के बीच उजागर करे। साथ ही कांग्रेस की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाए। कांग्रेस नेता अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि भाजपा को यह बताने की जरूरत नहीं कि कांग्रेस ने क्या किया। कांग्रेस ने क्या किया यह सारा देश जानता है। भाजपा यह बताए की उसने दुष्प्रचार के अलावा क्या किया।

कांग्रेस नेता धर्मवीर शुक्ला ने कहा कि राज्य में अखिलेश सिंह जैसे नेताओं को पार्टी का नेतृत्व सौंपा जाए ताकि कांग्रेस वर्तमान चुनौतियों का मुकाबला कर पाए। अध्यक्षता करते हुए युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष कृपाशंकर शाही ने कहा कि युवा कांग्रेस सड़क पर उतरकर मोदी सरकार के दुष्प्रचार का जवाब देगी। सभा को कांग्रेस नेता राजू राम, चौधरी राशिद हुसैन, डॉ. विनायक व अफजल अहमद खान आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर आशुतोष कुमार, अनंत शयनम भारद्वाज, दिलीप सर्राफ, अभिषेक गौरव, प्रमंडलीय प्रवक्ता संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। सभा से पूर्व युवा कांग्रेस ने सरैयागंज टावर से तिलक मैदान तक पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया।

chat bot
आपका साथी