Vocal for local : बोले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, आत्मनिर्भर भारत के लिए देसी उत्पाद के प्रति जगाना होगा स्वाभिमान का भाव

Vocal for local भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा का भव्य अभिनदंन । कांटी के मिठनसराय में खुले परवल अनुसंधान केंद्र।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 27 Aug 2020 09:01 AM (IST) Updated:Thu, 27 Aug 2020 09:01 AM (IST)
Vocal for local : बोले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, आत्मनिर्भर भारत के लिए देसी उत्पाद के प्रति जगाना होगा स्वाभिमान का भाव
Vocal for local : बोले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, आत्मनिर्भर भारत के लिए देसी उत्पाद के प्रति जगाना होगा स्वाभिमान का भाव

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Vocal for local : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा है कि हर भारतीय को देसी उत्पादों को लेकर स्वाभिमान का भाव जगाना होगा। लोकल के लिए वोकल होने की जरूरत है। देशवासी ठान लें तो आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह आत्मनिर्भर बनेगा। वे आत्मनिर्भर भारत जनसंपर्क अभियान के तहत बैरिया के कोल्हुआ में कार्यकर्ताओं संग संवाद को संबोधित कर रहे थे।

परवल को मुकाम दिलाने की कोशिश

भाजपा के वरीय नेता केशव चौबे ने कहा कि लीची हमारे जिले की पहचान है। बूढ़ी गंडक नदी के किनारे बड़े पैमाने पर परवल की खेती हो रही है। उन्होंने कांटी के मिठनसराय में परवल अनुसंधान केंद्र खोलने पर बल दिया। भाजपा लीची अनुसंधान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लखनलाल रमण ने उन्हें अंगवस्त्रम् दे सम्मानित किया। मौके पर महेश पांडेय, घनश्याम तिवारी, अजय कुमार सिंह, उदय तिवारी, मोहन महतो, गिरीश चौधरी भी थे।

भाजपा का जनसंपर्क अभियान

मीनापुर में भाजपा का जनसंपर्क कार्यक्रम भाजपा नेता अजय कुमार ने आपके द्वार अजय कुमार कार्यक्रम के तहत चलाया। भाजपा एवं सरकार की उपलब्धियों की जानकारी चतुरसी पंचायत के नेखनामा , खोजापकरी, चतुरसी,रामपुर रतन, खेदू छपरा , पुरण पकड़ी , खेदु छपड़ा,खेमकरण पकड़ी आदि गांवों में जाकर दी। उनके साथ मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, हिमांशु गुप्ता ,युवा अध्यक्ष राजाबाबू, करण वर्मा , दीपक कुमार ,रितेश आनंद , राजा कुमार, शशि रंजन यादव, रामसेवक तुविद आदि थे।  

chat bot
आपका साथी